वेटिंग टिकट कंफर्म होगी या नहीं, एक कोड के जरिए करें चेक; ये रहा प्रोसेस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वेटिंग टिकट कंफर्म होगी या नहीं, एक कोड के जरिए करें चेक; ये रहा प्रोसेस

मानसी शर्मा /- भारतीय रेलवे यात्रा करने के लिए बहुत बड़ा साधन है। करोड़ों भारतीय यात्री ट्रेन के जरीए यात्रा करते हैं। वहीं, छठ पूजा और दिवाली के दौरान क्या ही कहना। इस दौरान तो रेलवे स्टेशनों पर पैर रखने की जगह नहीं होती है। यात्री ट्रेन में धक्के खाकर जाने के लिए मजबूर रहते हैं। बता दें कि त्योहार के दौरान घर जाने के लिए लोग महीनों पहले से टिकट बुक कराते हैं लेकिन कई बारी टिकट कंफर्म होती, तो कई बारी नहीं होती है।

इस चक्कर में यात्री असमंजस में रहते हैं कि टिकट कंफर्म होगी या नही। अब आप इसे भी पता कर सकते हैं। वो भी बहुत आसानी से। बता दें कि, रेलवे के द्वारा कुछ कोड्स दिए जाए जाते हैं। ये कोड्स आपके टिकट पर होते हैं। इसके जरीए आप पता कर सकते हैं कि टिकट कंफर्म होगी या नहीं। आइए जानते हैं चेक करने का प्रोसेस।

1.अगर आपके वेटिंग टिकट पर RLWL लिखा है तो इसका मतलब है रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट।  RLWL कोड वाले वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की संभावना न के बराबर होती है।

2. अगर वेटिंग टिकट पर PQWL लिखा है यानी पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट।  इस कोड वाले वेटिंग टिकट के भी कंफर्म होने की संभावना बहुत कम होती है।

3. वहीं, अगर टिकट पर GNWL लिखा है तो इसका मतलब होता है यानी जनरल वेटिंग लिस्ट।  इस कोड वाले टिकट के कंफर्म होने की संभावना ज्यादा होती है।

4. इसी तरह से अगर आपके टिकट पर TQWL लिखा है तो इसका मतलब होता है तत्काल कोटा वेटिंग लिस्ट। इस टिकट के कंफर्म होने की संभावना सबसे कम होती है। क्योंकि ये टिकट तब कंफर्म होता है, जब तत्काल कोटे से बुक टिकट कैंसिल किए जाते हैं।  

अब आप इस कोड के जरीए ये पता कर सकते हैं कि आपका टिकट कंफर्म होगा या नहीं। ये कोड्स टिकट को समझने में, वेटिंग टिकट के कंफर्मेशन की संभावनाएं कितनी है। इस बात की जानकारी आसानी से ले सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox