बेटे ने तीन महीने तक घर पर क्यों छिपाकर रखा मां का शव? वजह जानकर नहीं होगा यकीन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेटे ने तीन महीने तक घर पर क्यों छिपाकर रखा मां का शव? वजह जानकर नहीं होगा यकीन

मानसी शर्मा /-  असम के गुवाहाटी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपनी मृत मां के शव का अंतिम संस्कार करने की बजाय शव को तीन महीने तक घर में ही रखा। इस मामले के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 40 साल के जयदीप देव अपनी मां पूर्णिमा के साथ ज्योतिकुची इलाके में रहता था। आज से तीन महीने पहले उसकी मां का निधन हो गया था। जिसकी जानकारी उसने किसी को नहीं दी और अपनी मां के शव को बिस्तर पर रख उसी घर में रहने लगा। पड़ोसियों को शक हुआ कि पूर्णिमा लंबे समय से घर से बाहर नहीं आई है और उसके घर के बाहर कूड़े का बड़ा ढेर भी लगा हुआ है।

यह सब देखते हुए एक दिन इलाके के लोगों ने जयदीप से उसकी मां के बारे में पूछा? इसपर जयदीप का जबाव सुनकर हर कोई हैरान रह गया। बेटे जयदीप देव ने पड़ोसियों को बताया की उसकी मां की तीन महीने पहले मौत हो गई थी और उसका शव घर पर ही है। जिसके बाद पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मां के जिंदा होने का रखता था विश्वास

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जयदीप देव के घर की तलाशी ली। जहां पुलिस को पूर्णिमा का कंकाल मिला। साथ ही, शव के पास कुछ धार्मिक सामग्री भी रखी हुई थी। घर में तालाशी के दौरान पुलिस ने शव के पास से पूजा सामग्री, भगवान शिव की तस्वीर, दूब (घास) और जलता हुआ दीया बरामद किया। पुलिस ने जयदीप से इस बारे में सवाल पूछा तो उसने बताया कि वह रोज ओम नम:शिवाय का जाप किया करता था। उससे लगता था कि इससे उसकी मां वापस जिंदा हो जाएगी।

रोज लाता था मां के लिए खाना

इस मामले को लेकर पड़ोसियो ने बताया कि जयदीप देव रोजाना अपनी मां पूर्णिमा के लिए खाना लेकर घर जाता था। इससे मालूम चलता है कि जयदीप को लगता था की शायद उसकी मां जल्द जिंदा हो जाएगी और भूख लगने पर खाना खाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox