कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने किया बड़ा दावा, कहा- चौथी बार भी हरियाणा में बनेगी बीजेपी की सरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने किया बड़ा दावा, कहा- चौथी बार भी हरियाणा में बनेगी बीजेपी की सरकार

मानसी शर्मा /-   हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा सीट से विधायक राव नरबीर सिंह कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार गुरुग्राम पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले अपने पिता राव महावीर सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर आशीर्वाद लिया साथ ही दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार नहीं बल्कि चौथी बार भी हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनेगी।

हरियाणा में इतिहास रचने के बाद तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है और नायब सरकार में कैबिनेट मंत्री बने राव नरवीर सिंह पहली बार गुरुग्राम पहुंचे जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं गुरु द्रोणाचार्य की धरती पर पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने अपने पिता राव महावीर सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर आशीर्वाद दिया और कहा कि न केवल बादशाहपुर विधानसभा बल्कि गुरुग्राम के साथ-साथ समूचे हरियाणा का वह विकास करेंगे। राव नरबीर सिंह ने दावा किया कि गुरुग्राम अब एक नई पहचान अगले 5 सालों में बनाएगा। इसी को लेकर उन्होंने आज अधिकारियों के साथ एक बैठक भी रखी

राव नरवीर सिंह ने किया बड़ा दावा

चौथी बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार राव नरबीर सिंह अपने जिले में पहुंचे। लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राव नरबीर सिंह ने जहां हरियाणा के विकास को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि तीसरी बार नहीं बल्कि 5 साल बाद चौथी बार भी हरियाणा में बीजेपी की दमदार सरकार बनेगी और बीजेपी हर पिछड़े पंक्ति में खड़े व्यक्ति को साथ लेकर चलेगी और पूरे हरियाणा का जोरदार विकास अगले 5 सालों में होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox