
मानसी शर्मा /- भारत-कनाडा के बीच तकरार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अमेरिका से भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत की साजिश रचने के आरोप में विकास यादव को गिरफ्तार किया था। अमेरिकी अधिकारियों ने यादव को रॉ का एजेंट करार दिया था। साथ ही भारत सरकार से इस संबंध में जानकारी मांगी थी। इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने स्पष्ट कहा था कि इस कथित साजिश में शामिल व्यक्ति अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है। भारत के इस बयान को अमेरिका ने भी मान लिया है।अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि वो भारत की जांच से संतुष्ट है।दरअसल, आरोपी विकास यादव कैबिनेट सचिवालय में काम कर चुका है। इसी विभाग के अतंरग खुफिया एजेंसी रॉ आता है।
भारत की जांच से अमेरिका संतुष्ट
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले की जांच में भारत के सहयोग का सरहाना करते हैं। और हम भारत की जांच से संतुष्ट हैं। इस साजिश से जुड़ी जांच पर अपडेट करने के लिए हम भारत की प्रशंसा करते हैं क्योंकि हम भी उन्हें अपनी जांच पर अपडेट करते हैं। उन्होंने कहा कि जस्टिस डिपार्टमेंट के अभियोग में नामित अधिकारी अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है। इस मामले में भारत ने पहले ही अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। भारत की ओर इस तरह की कोई साजिश रचने से मना कर दिया है।गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवालने जानकारी दी की अमेरिकी विदेश विभाग ने हमें सूचित किया है कि न्याय विभाग के अभियोग में शामिल व्यक्ति अब भारत में कार्यरत नहीं है। मैं पुष्टि करता हूं कि वह अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।





More Stories
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन