याह्या सिनवार का इजरायल ने किया सफाया, हमास के नए नेता के तौर पर चर्चा में ये 4 नाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

याह्या सिनवार का इजरायल ने किया सफाया, हमास के नए नेता के तौर पर चर्चा में ये 4 नाम

मानसी शर्मा /-   इजरायल ने हमास के प्रमुख याह्या सिनवार को ढेर करने की घोषणा कर दी है। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, सिनवार पर आरोप है कि उसने पिछले साल 7 अक्टूबर को हुए हमले की पूरी साजिश रची थी और वह इस हमले का मास्टरमाइंड था। 61 वर्षीय सिनवार की हत्या के बाद इजरायल ने इसे अपनी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में पेश किया है।

अब सवाल उठ रहा है कि हमास का नेतृत्व कौन संभालेगा। सिनवार ने पिछले दो दशकों में हमास को मजबूत किया था और वह ईरान के करीबी सहयोगी रहे हैं, जिससे उनके बाद नए नेतृत्व की आवश्यकता और भी बढ़ गई है।

कौन है महमूद अल-जाहर?

इस नई परिस्थिति में महमूद अल-जाहर का नाम तेजी से उभर रहा है। अल-जाहर हमास के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और उन्हें सिनवार से अधिक कट्टरपंथी माना जाता है। वे हमास के विचारक के रूप में जाने जाते हैं, जो एक ओर इजरायल के साथ सशस्त्र संघर्ष का समर्थन करते हैं और दूसरी ओर गाजा में शासन के लिए नीतियों का निर्धारण करते हैं। 2006 में, वे गाजा में बनी हमास सरकार के विदेश मंत्री रहे थे और उस चुनावी जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।

याहया का भाई मोहम्मद सिनवार भी रेस में

याह्या सिनवार का भाई मोहम्मद सिनवार भी इस दौड़ में शामिल हैं। मोहम्मद भी अपने भाई की तरह ही हमास की सेना में लंबे समय से सक्रिय हैं और उसने भी कट्टरपंथी माना जाता है। अमेरिका ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि यदि मोहम्मद सिनवार लीडर बनता हैं, तो शांति वार्ता और मुश्किल हो सकती है। मोहम्मद की एक खासियत यह है कि वह मीडिया से दूर रहना पसंद करता हैं। उन्हें कई बार इजरायल द्वारा निशाना बनाया गया है, लेकिन वह हर बार बच निकलने में सफल रहा हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox