कोरोना संकट में दूनिया ने भारत की तरफ झोली फैलाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना संकट में दूनिया ने भारत की तरफ झोली फैलाई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना के संकट के बीच भारत दुनिया का सबसे बड़ा मददगार बनकर सामने आया है।  जिसे देखते हुए दुनिया के अधिकतर देश भारत की तरफ मदद की झोली फैलाये खड़े है हालांकि अभी तक कोरोना संकट में भारत दुनिया के 55 देशों को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा की आपूर्ति कर रहा है। माना जा रहा है कि कोरोना से लड़ने में इस दवा का अहम योगदान है। इस लिस्ट में अमेरिका रूस, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे सुपर पावर देश भी शामिल हैं।
                                            भारत जिन 55 देशों को इस बेहद अहम दवा की सप्लाई कर रहा है उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस रूस के साथ ही अफगानिस्तान शामिल है। इसके साथ ही श्रीलंका, म्यांमार, ओमान, साउथ अफ्रीका, यूएई, युगांडा, इजिप्ट, जमैका, सेनेगल, इक्वाडोर, उरूग्वे और नीदरलैंड जैसे देश भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। अच्छी खबर यह है कि मलेरियारोधी दवा ‘हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन’ का इस्तेमाल कोरोना की वैक्सीन के तौर पर किए जाने के संकेत मिले हैं। इसे कोरोना के इलाज में अहम माना जा रहा है। भारत ने यह दवा अमेरिका के साथ-साथ इस्राइल भी भिजवाई है जिसके बाद इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर ट्वीट कर इस मदद के लिए शुक्रिया कहा है।
भारत ‘हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन’ का दुनियाभर में सबसे बड़ा निर्माता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारत व पीएम मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा था कि अमेरिका इस मदद को कभी नहीं भूलेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox