
मानसी शर्मा /- हरियाणा के रोहतक में जेपी नड्डा ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में हमने सरकार बनाई। अब यही अभिलाषा और इच्छा लेकर हम चले हैं कि हरियाणा की जनता का आशीर्वाद मिले और तीसरी बार भी हम यहां कमल का परचम लहराएं।
जेपी नड्डा ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ भाजपा की सरकार बनाने का नहीं है। ये चुनाव हरियाणा की गति को चलाए रखने का चुनाव है। ये चुनाव हरियाणा को पटरी पर रखने का चुनाव है। इसलिए आपके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे लोग होंगे जो पहली बार मतदान कर रहे होंगे और 10 साल पहले वो 8 बरस के होंगे, उनको मालूम नहीं होगा कि यहां की सड़कें कैसी थीं, 10-10 घंटे गांव में बिजली गुल रहती थी, किसानों के खेत में पानी नहीं पहुंचता था, पर्ची पर नौकरी देने के कारण लोगों को सजाएं हुईं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के 10 साल के दौरान न कोई जमीन घोटाला हुआ और न ही पर्ची पर नौकरी लगी। आपको याद रखना है, जो प्रदेश पर्ची पर नौकरी देता था, वो आज नौकरी मेरिट पर देता है। आज कल कांग्रेसी किसानों को लेकर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। जब प्रदेश में इनकी सरकार थी, तब ये सिर्फ 8 फसलों पर MSP देते थे। आज भाजपा सरकार 24 फसलों पर MSP दे रही है और आगे भी जारी रखेगी।जिस प्रदेश में जमीन के घोटाले हुआ करते थे, वो प्रदेश घोटाला मुक्त हो गया और विकास की ओर बढ़ चला है।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां