PM मोदी और CJI के बीच गणेश पूजा के अवसर पर मुलाकात, विपक्ष और भाजपा में आरपार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

PM मोदी और CJI के बीच गणेश पूजा के अवसर पर मुलाकात, विपक्ष और भाजपा में आरपार

मानसी शर्मा /- भारत की राजनीति का ये विवाद काल चल रहा है। हर दिन कोई न कोई बखेरा खड़ा हो ही जाता है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणेश पूजा के अवसर पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़के आवास पर पहुंचे। इस मौके का वीडियो भी प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि, अब इस पर विवाद शुरु हो गया है। विपक्ष के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री और CJI के तस्वीरों पर निशाना साधना शुरु कर दिया है। शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर संविधान का संरक्षक राजनेताओं से मिलता है, तो इससे लोगों के मन में संदेह पैदा हो सकता है। संजय राउत के बयान पर भाजपा ने पटलवार भी किया है।

विपक्ष ने पीएम पर साधा निशाना

पीएम मोदी के CJIके घर गणेश पूजा में शामिल होने पर संजय राउत ने कहा, गणपति उत्सव चल रहा है, लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि पीएम अब तक कितने घरों में गए हैं। लेकिन पीएम सीजेआई के घर गए और उन्होंने आरती की…अगर संविधान का संरक्षक राजनेताओं से मिलता है, तो इससे लोगों के मन में संदेह पैदा हो सकता है।उन्होंने आगे कहा, महाराष्ट्र के हमारे मामले की सुनवाई पहले भी चल रही है। सीजेआई चंद्रचूड़ इसलिए हमें संदेह है कि क्या हमें न्याय मिलेगा, क्योंकि पीएम इस मामले में दूसरी पार्टी हैं। हमारे मामले में दूसरी पार्टी केंद्र सरकार है। मुख्य न्यायाधीश को इस मामले से खुद को दूर कर लेना चाहिए क्योंकि उनका संबंध दूसरे पक्ष से है। मामला खुलेआम दिख रहा है। क्या ऐसे में सीजेआई चंद्रचूड़ हमें न्याय दे पाएंगे? हमें तारीख पर तारीख मिल रही है और अवैध सरकार चल रही है… ऐसे में हम टूट गए। जो सीजेआई हमें न्याय देने वाले हैं, उनके साथ पीएम का ऐसा रिश्ता है, इसलिए महाराष्ट्र के मन में एक संदेह पैदा हुआ।

भाजपा ने किया पलटवार

भाजपा सांसद संबित पात्रा संबित पात्रा ने कहा, ‘ किसी ने उनसे (राहुल गांधी) पूछा कि अगर यह इंडिया एलायंस है तो ‘ए’ का मतलब क्या है। कुछ देर सोचने के बाद राहुल गांधी को याद आया कि इसका मतलब ‘गठबंधन’ है… राहुल गांधी ने जवाब देने से पहले कुछ देर सोचा क्योंकि वह असमंजस में थे कि ‘ए’ का मतलब तुष्टिकरण, अपराध (अपराध) या अहंकार है। ‘ए’ के लिए ‘अपराध’, बंगाल में टीएमसी का अपराध (अपराध), ‘ए’ के लिए तुष्टीकरण, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का तुष्टिकरण और ‘ए’ के लिए कांग्रेस और उसके गठबंधन दलों का अहंकार है जो सीजेआई की संस्था को राजनीति में घसीटते हैं। इन्हें गणेश उत्सव को राजनीति में घसीटने का अहंकार है।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox