राहुल गांधी का बड़ा वादा: केरल में भूस्खलन पीड़ितों के लिए 100 से अधिक घर बनाएंगे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी का बड़ा वादा: केरल में भूस्खलन पीड़ितों के लिए 100 से अधिक घर बनाएंगे

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने जनता से बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा, “मैं कल से ही यहां हूं, कल हम घटनास्थल पर गए थे, हम शिविरों में गए थे, हमने यहां की स्थिति का आकलन किया। आज हमारी प्रशासन, पंचायत के साथ बैठक हुई, उन्होंने हमें संभावित हताहतों की संख्या, क्षतिग्रस्त हुए घरों की संख्या और उनकी रणनीति के बारे में जानकारी दी।

राहुल गांधी ने कहा कि हम यहां हर संभव मदद करने के लिए हैं। कांग्रेस परिवार यहां 100 से ज़्यादा घर बनाने का वादा करना चाहेगा। यह एक भयानक त्रासदी है, केरल ने एक क्षेत्र में इस तरह की त्रासदी नहीं देखी है। मैं इस मुद्दे को दिल्ली में और यहां के मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाऊंगा कि इसका अलग तरीके से निपटारा किया जाना चाहिए, यह एक अलग स्तर की त्रासदी है।”

भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही
आपको बता दें कि मंगलवार को भूस्खलन ने तबाही मचा दी। इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आंकड़ा अब 300 के पार चला गया है। अभी भी करीब 250 लोग लापता हैं और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox