स्वास्थ्य/अनीशा चौहान/- बारिश का मौसम आते ही लोगों को बाहर तला-भुना खाना खाने का मन होने लगता है। भले ही हम बाहर का कुछ न खाएं लेकिन घर पर ही पकौड़े आदि बनाकर खाते हैं। बारिश का आनंद लेने के लिए ये खाद्य पदार्थ एक अच्छा विकल्प हैं, लेकिन ये आपके स्वास्थ्य पर भी असर डालते हैं। स्ट्रीट फूड तैयार करने के लिए एक ही तेल का इस्तेमाल बार-बार किया जाता है। इससे लिवर खराब होने की समस्या भी हो सकती है।
बता दें कि मेथी और कलौंजी के साथ प्रयोग से मेटाबॉलिक फंक्शन बेहतर होता है और लिवर हेल्दी रहता है। यह लिवर को खराब होने से बचाता है और फैटी लिवर की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके साथ ही मेथी दाना और कलौंजी डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकताहै। मेथी और कलौंजी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल ठीक होता है। इन दोनों का साथ में इस्तेमाल इंसुलिन प्रतिरोध भी कम कर सकता है।
एलोवेरा जूस के फायदे
एलोवेरा जूस लिवर डिटॉक्स करने में काफी कारगर होता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर की सूजन को कम करते हैं, जो फैटी लिवर की समस्या में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिवर डैमेज होने से बचाते है। एलोवेरा जूस पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
अदरक और नींबू की चाय
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते है। वहीं, नींबू में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते है, जो लिवर के सेल्स को नुकसान पहुंचाने में मदद करता है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। इसलिए रोजाना सुबह के समय इस चाय को पीना लिवर के लिए तो फायदेमंद होगा ही साथ ही साथ वजन कम करने में भी मदद करेगा।


More Stories
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!