जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में कई बड़े सुरक्षा अधिकारियों की एक मीटिंग हो रही है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के मद्देनजर यह बैठक रखी गई है। इस मीटिंग के लिए पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव कठुआ पहुंचे हैं। इतना ही नहीं इस हाई लेवल मीटिंग में बी.एस.एफ. के डी.जी. भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के डी.जी.पी. इस बैठक दौरान कई अधिकारियों से आतंकी मुद्दों पर बात करेंगे। इस मीटिंग में खुफिया एजेंसियों के कई बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमले हुए हैं। इन हमलों में कई जवान भी शहीद हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में इन आतंकी हमलों को रोकने के उपायों पर चर्चा करने के लिए उक्त बैठक रखी गई है। बता दें कि यह बैठक कठुआ में हो रही है और इस बैठक में पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव, बी.एस.एफ. के डी.जी. और आर.आर. स्वैन आतंकियों से निपटने और आतंकी हमलों को रोकने के उपायों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही मीटिंग में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। मीटिंग खत्म होने के बाद इसकी एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को भेजी जाएगी।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि