
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- लगातार देश की कमान तीसरी बार संभालने के बाद पीएम मोदी 8 जुलाई को अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर रूस जा रहे है। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री का ये पहला रूस दौरा होने वाला है। इस दौरान पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए रूस की राजधानी मॉस्को में जोरदार तैयारियां की गई हैं। दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वो मंगलवार को भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत करेंगे। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने पीएम मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण बताया है।
बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘ प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का कार्यक्रम बड़ा है और दोनों नेता इस बीच अनौपचारिक बातचीत भी कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, ‘ जाहिर है कि व्यापक एजेंडा होगा, अगर इसे बहुत व्यस्त न भी कहा जाए। यह एक आधिकारिक यात्रा होगी और उम्मीद है कि दोनों नेता अनौपचारिक तरीके से भी बातचीत कर सकेंगे।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव ने आगे कहा कि रूस और भारत के बीच संबंध रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं की आपसी और प्रतिनिधिमंडल लेवल की बातचीत भी होंगी। उन्होंने ये भी कहा,’ हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पूर्व यात्रा की उम्मीद कर रहे हैं, जो रूसी-भारतीय संबंधों के लिए बहुत अहम हैं’।
भारत का अहम सहयोगी है रूस
वहीं भारतीय राजदूत ने महत्वपूर्ण ऊर्जा सहयोग के रूप में रूस की भूमिका का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘रूस अब भारत में ऊर्जा संसाधनों के बहुत महत्वपूर्ण स्रोतों में से एक है। साथ ही, अन्य क्षेत्रों में बी व्यापार का विस्तार हुआ है। इसलिए यह यात्रा नेताओं के लिए द्विपक्षीय संबंधों में इन सभी विकासों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां