बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद अचानक से बिगड़ी शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद अचानक से बिगड़ी शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

-पिता से मिलने पहुंचे अस्पताल बेटी और दामाद

बॉलीवुड/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में हैं। दरअसल, पहले रिपोर्ट थी कि उनको चोट लगी है जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन अब उनके बेटे ने बताया है कि शत्रुघ्न सिन्हा को वायरल फीवर हो गया था जिसके वजह से उनको अस्पताल में एडमिट कराया गया। शत्रुघ्न सिन्हा को देखने के लिए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर भी अस्पताल पहुंचे।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने बताया कि कुछ दिनों से पापा को वायरल बुखार और कमजोरी थी इसलिए हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया ताकि डॉक्टर उनकी जांच कर सकें और उचित ट्रीटमेंट दे सकें।

सोनाक्षी के मामा ने भी किया कन्फर्म

 वहीं इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा के फिल्ममेकर दोस्त पहलाज निहलानी ने भी कन्फर्म किया था और बताया था कि वो लगातार शत्रुघ्न से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। पहलाज ने कहा- हां, शत्रु अस्पताल में हैं। लेकिन वो अब बिल्कुल ठीक हैं. वो कल शाम तक घर भी आ जाएंगे।

अस्पताल में हुए भर्ती

टाइम्स नाउ के रिपोर्ट के अनुसार, शत्रुघ्न अपने घर के डाइनिंग हॉल में गिर गए थे। जानकारों का कहना है कि ये हादसा 25 जून को हुआ था। शत्रुघ्न जैसे ही सोफा से उठे उनका पैर किनारे से टकरा गया और कार्पेट की वजह से स्लिप हो गए। उनकी बेटी सोनाक्षी तब वहीं पास में ही मौजूद थीं, उन्होंने पिता की ओर तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया, वरना चोट और गंभीर हो सकती थी। शत्रुघ्न सिन्हा को फिर घर पर ही ट्रीटमेंट दी गई और उन्होंने एक दिन के लिए घर पर भी रेस्ट किया लेकिन पसलियों का दर्द नहीं गया तो अगली सुबह कोकिलाबेन अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें एडमिट करने की सलाह दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox