एक्स के सीईओ एलन मस्क ने EVM पर उठाए सवाल, दूसरी तरफ बीजेपी ने जताई नाराजगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक्स के सीईओ एलन मस्क ने EVM पर उठाए सवाल, दूसरी तरफ बीजेपी ने जताई नाराजगी

सोशल मीडिया/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सोशल मीडिया साइट एक्स के सीईओ और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क आए दिन किसी ना किसी वजहों से सुर्खियों में बने रहते हैं। कई एक्स पर अपने लाए अपडेट्स के वजह से तो कभी अपने बयानों के वजह से चर्चाओं में रहते हैं। अब एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

दरअसल, अब उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों- ईवीएम की विश्वसनीयता पर उंगली उठाई है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर दिया जाना चाहिए जिसपर अब पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जवाब दिया है और कहा है कि एलन मस्क के विचारों में कोई सच्चाई नहीं है।

एलन मस्क ने कही ये बात

दरअसल, हाल ही में एलन मस्क ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर दिया जाना चाहिए। क्योंकि इन्हें मानव या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- एआई द्वारा हैक किए जाने का जोखिम अभी भी बहुत अधिक है। उन्होंने प्यूर्टो रिको के प्राथमिक चुनावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी, जिसमें कथित तौर पर मतदान में अनियमितताएं सामने आई थीं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया रिएक्ट

अब वहीं एलन मस्क के इस पोस्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रिएक्ट करते हुए कहा कि “यह एक बहुत बड़ा आम बयान है, जिसका मतलब है कि कोई भी सुरक्षित डिजिटल हार्डवेयर नहीं बना सकता। यह गलत है।”अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, एलन मस्क के सोचने-समझने का तरीका अमेरिका और अन्य स्थानों पर लागू हो सकता है, जहां पर वे इंटरनेट से जुड़ी वोटिंग मशीन बनाने के लिए रेगुलर कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय ईवीएम कस्टम-डिजाइन किए गए हैं, सुरक्षित हैं और किसी भी नेटवर्क या मीडिया से अलग हैं।

एलम मस्क को घेरा

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ईवीएम में कोई कनेक्टिविटी नहीं, कोई ब्लूटूथ, वाई-फाई, इंटरनेट नहीं; कोई रास्ता नहीं है। फैक्ट्री-प्रोग्राम्ड कंट्रोलर जिन्हें दोबारा प्रोग्राम नहीं किया जा सकता है।चंद्रशेखर ने कहा, “इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को ठीक उसी तरह से डिजाइन और बनाया जा सकता है, जैसा कि भारत ने किया है। एलन, हमें एक ट्यूटोरियल चलाने में खुशी होगी।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox