नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस ने दो शातिर ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। छानबीन करने पर उनके पास से दो पहिया वाहन, एक स्कूटी तथा दूसरी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। टीम ने आरोपियों को वैशाली कॉलोनी, डाबरी, दिल्ली के पास से गिरफ्तार किया है।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले की सूचना देते हुए बताया कि एक गुप्त मुखबिर की सहायता से दो चोरों की सूचना मिली, जो वाहन चोरी करके वैशाली कॉलोनी, डाबरी, दिल्ली के पास किसी से मिलने आएंगे। क्षेत्र में स्नैचिंग, चोरी, डकैती आदि जैसे मामलों को रोकने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रही है। सूचना मिलने पर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए। ऐसे में एएटीएस प्रभारी कमलेश कुमार की देखरेख में एसीपी राम अवतार, एसआई दिनेश कुमार, एएसआई विजय सिंह, एचसी इंदर सिंह, एचसी मनीष कुमार और एचसी मनोज के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने बिना समय गंवाए बताए गए स्थान पर जाल बिछाया और रात करीब 11:30 बजे उनकी नजर दो अनजान व्यक्तियों पर पड़ी और गुप्त मुखबिरों ने आदेशानुसार उन दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को दबोच लिया।
पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम संजीव कुमार और शिवम बताया। दोनों आरोपी वेस्ट- सागरपुर, दिल्ली के निवासी हैं। लगातार पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर चोरी की इलेक्ट्रिक स्कूटी और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस कई आपराधिक मामले को सुलझाने का दावा कर रही है।


More Stories
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
लुटेरों, झपटमारों और वाहन चोरों पर नॉर्थ जिला पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”