अभी तो निकाह हुआ था तलाक भी हो गया- शहजाद पूनावाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अभी तो निकाह हुआ था तलाक भी हो गया- शहजाद पूनावाला

-दिल्ली में ‘आप’-कांग्रेस की राहें जुदा होने पर शहजाद पूनावाला ने कसा तंज

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने गुरुवार को कहा था कि इंडिया गठबंधन महज लोकसभा चुनाव तक ही सीमित था। अब इसका दिल्ली के विधानसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इस पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा कि अभी-अभी तो दिल्ली में आप-कांग्रेस का निकाह हुआ था और अब तलाक भी हो गया। उन्होने कहा कि यह गठबंधन केजरीवाल ने जेल से बचने के लिए किया था लेकिन वह भी काम नही आया तो टूटना ही था। क्योंकि केजरीवाल फिर जेल चले गए।
         उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि अब दिल्ली में इंडिया गठबंधन नहीं रहेगा। वो यह बात ऐसे वक्त में कह रहे हैं, जब हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें जीरो सीट मिली है। लोकसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद अब गोपाल राय कह रहे हैं कि यह रिश्ता यहीं खत्म हुआ। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है।“

बीजेपी नेता ने आगे कहा, “वैसे भी यह मतलब का ही गठबंधन था। दिल्ली में दोस्ती कर रहे थे और पंजाब में कुश्ती। वहीं चंडीगढ़ में मस्ती कर रहे थे। इट वाज द फ्रेंडशिप ऑफ बेनिफिट, जिसका मतलब है कि बेनिफिट खत्म तो फ्रेंडशिप खत्म। वैसे भी कुछ दिनों पहले जो निकाह फरमाया था, वो अब तीन तलाक में खत्म हो गया। अब कांग्रेस पार्टी जैसे पंजाब में आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी कहती है, कहती है कि यह उग्रवादियों के साथ है। अब दिल्ली में एक-दूसरे की तारीफ करने वाले एक-दूसरे को गालियां देंगे। यही इंडिया अलायंस का चरित्र है।“
           उन्होंने आगे कहा, “अब तो यहां तीन तलाक हुआ है। आगे आगे देखिए यह तीन तलाक पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक में होगा। यही इंडिया अलायंस का असली चेहरा है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुई नईदृनई शादी अब तलाक में तब्दील हो चुकी है।“
           बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ था। इस गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी ने जहां दिल्ली की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, वहीं कांग्रेस ने तीन सीटों पर, लेकिन दिल्ली की सातों सीट बीजेपी के खाते में आ गई और केजरीवाल फिर जेल चले गए तो गठबंधन तो खत्म होना ही था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox