
द्वारका/दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पिछले एक साल से चोरी के एक मामले में फरार चल रहा एक अपराधी जेल जमानत और घोषित अपराधी सेल द्वारका के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद बिंदापुर पार्क से पकड़ा है। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी मोहम्मद कैश एक पेशेवर बदमाश है और 2021 में सागर पुर थाने मे दर्ज एक चोरी के मामले में फरार था। आरोपी पहले भी 25 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर रही ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि घोषित और फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व मंजीत सिंह प्रभारी जेल जमानत और घोषित अपराधी सेल द्वारका कर रहे है। जिसके तहत हवलदार दिनेश, सिपाही अंकूर, जयदीप, कुलवंत और रोहित की टीम बनाई गई है जो एसीपी ऑपरेशन के दिशा-निर्देशन में काम करती है। टीम घोषित व फरार अपराधियों की लिस्ट तैयार कर उन पर तकनीकी और मैन्युअल तरीके से काम करती है।
उन्होने बताया कि सेल के सिपाही अंकुर को एक अपराधी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन अपराधी बचने में कामयाब रहा। पुलिस ने बताया कि अपराधी जल्दी-जल्दी अपने ठिकाने बदल रहा था लेकिन फिर अचानक आरोपी की बिंदापुर पार्क में गतिविधि की सूचना मिली जिस पर टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहम्मद कैश के रूप में हुई जो सागर पुर थाने में दर्ज एक चोरी के मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कैश पुत्र संजय खान निवासी मकान नंबर-20, गली नंबर-14 प्रताप गार्डन उत्तमनगर को द्वारका नॉर्थ में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। और आरोपी को 2023 में पटियाला कोर्ट ने पीओ घोषित किया था।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा