
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- वेलकम स्थित कबीर नगर इलाके में बुधवार सुबह स्कूटी सवार बदमाशों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। हमला करने के बाद स्कूटी पर सवार होकर आए दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त सूरज (32) के रूप में हुई है। सूरज के करीबियों ने कुछ स्थानीय लोगों पर दबदबा बनाने के लिए हत्या करवाने का आरोप लगाया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सूरज अपने परिवार के साथ गली नंबर-16, हर्ष विहार पार्ट-2 में रहते थे। इनके परिवार में पिता राम निवास, दो छोटे भाइयों के अलावा, दो शादीशुदा बहन, पत्नी और तीन बच्चे हैं। सूरज का वेलकम के कबीर नगर इलाके में अहलावत बिल्डिंग में टोटियों पर पॉलिश का कारोबार था। बुधवार सुबह वह जल्दी दफ्तर पहुंच गए थे। इस बीच सुबह करीब 8.40 बजे वह दफ्तर में मौजूद थे। इस बीच स्कूटी सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और सूरज पर करीब सात-आठ गोलियां चला दीं।





More Stories
दिल्ली-में नामी कंपनी वाहन पार्ट्स नेटवर्क का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत छह गिरफ्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान