दिल्ली पुलिस ने सीएम ऑफिस के सीसीटीवी का डीवीआर किया जब्त                                    

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने सीएम ऑफिस के सीसीटीवी का डीवीआर किया जब्त                                    

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- आम आदमी पार्टी  की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में हुई बदसलूकी के मामले में दिल्ली पुलिस लैपटॉप और प्रिंटर लेकर केजरीवाल के आवास पहुंची। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी का डीवीआर जब्त कर लिए हैं। इस डीवीआर का जिक्र पुलिस ने अदालत में भी किया था। इस दौरान बीजेपी मुख्यालय में कूच के लिए निकले सीएम केजरीवाल भी वापस अपने आवास लौट आए हैं।

जांच एजेंसी ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल से कहा है कि केजरीवाल के सहयोगी पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहे और जवाब देने से बच रहे हैं। रिमांड अर्जी में ये बात कही गई है कि, ‘‘यह एक बहुत ही गंभीर मामला है जिसमें एक सांसद पर बेरहमी से हमला किया गया जो घातक हो सकता था।

सीएम हाउस में सबूत मिटाने की कोशिश की गई

विशिष्ट सवाल किए जाने के बावजूद आरोपी ने जांच में सहयोग नहीं किया है और वह जवाब देने से बच रहा है।”दिल्ली पुलिस ने आशंका जताई है कि सीसीटीवी से छेड़छाड़ की गई है। इसके साथ ही सीएम हाउस में सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई है। वहीं इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने विभव कुमार की हिरासत पर बहस करते हुए कोर्ट को जानकारी दी कि, ‘हमने डीवीआर मांगा, वह पेन ड्राइव में दिया गया..फुटेज खाली पाई गई। पुलिस को आईफोन दे दिया गया है, लेकिन अब आरोपी पासवर्ड नहीं बता रहा है। फ़ोन को फॉर्मेट कर दिया गया है।’ अपर लोक अभियोजक ने कहा कि आरोपी घटना स्थल पर मौजूद था।

मुंबई लेकर जाएगी पुलिस

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस पांच दिन की रिमांड के दौरान विभव को मुंबई लेकर जाएगी। आरोप है कि वहीं पर विभव ने फोन को फॉर्मेट किया है। पुलिस को आशंका है कि शायद विभव ने फॉर्मेट करने से पहले फोन का डाटा डंप किया हो। मुंबई को जिस जगह फोन को फॉर्मेट किया गया है, वहां जाने पर डंप किया गया डाटा मिल सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox