’15 दिनों तक इंसुलिन नहीं दी, अपमानित करते थे, पत्नी से मिलने को मना किया गया’, CM केजरीवाल ने बताई आपबीती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’15 दिनों तक इंसुलिन नहीं दी, अपमानित करते थे, पत्नी से मिलने को मना किया गया’, CM केजरीवाल ने बताई आपबीती

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद सीएम केजरीवाल लगातार चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने पार्टी के पार्षदों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने चुनाव प्रचार के तौर तरीकों पर चर्चा की। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कहा, ‘इन्होंने पूरी कोशिश की जेल के अंदर केजरीवाल को तोड़ने की। कभी अपमानित करते थे। कभी बेइज्जत करते थे। 15 दिनों तक इन्होंने इंसुलिन नहीं दिया। मैं, बार-बार इंसुलिन मांग रहा था। शुगर लेवल बढ़ता जा रहा था। मुझे मेरी पत्नी से मिलने से मना कर दिया। जेल में मेरे कमरे में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। 13 अधिकारी मॉनिटर कर रहे थे। सीसीटीवी की फीड पीएमओ कार्यालय को भी दी गई थी।

‘आज उनको हमारे काम का डर लग रहा’

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा,”मोदी जी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन मोदी जी भगवान नहीं हैं। भगवान हमारे साथ हैं। आज इनको हमारे काम का डर लग रहा है। टीवी चैनल वाले जहां सड़क पर जाते थे, जिससे पूछते थे, सब कहते थे कि केजरीवाल ने अच्छा काम किया है, जेल में नहीं डालना चाहिए था। मैं जेल में टीवी देख रहा था।”

‘नतीजे मैं जेल से देखूंगा’

उन्होंने कहा, बीजेपी वालों ने सोचा था कि मनीष को जेल भेज देंगे तो स्कूल बंद हो जाएंगे। ऐसा नहीं हुआ। स्कूल को आतिशी ने संभाल लिया। इन्होंने केजरीवाल को जेल भेज दिया। सोचा दिल्ली के काम रुक जाएंगे। यूपी और महाराष्ट्र सहित पूरे देश से मुझे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के निमंत्रण प्रचार के लिए आ रहे हैं। जहां-जहां जा पाऊंगा, जाऊंगा। सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा, दो तारीख को मुझे वापस जाना है। चार तारीख के नतीजे मैं जेल से देखूंगा। अगर आपने मेहनत की और इंडिया गठबंधन जीत गया, तो मैं 5 तारीख को वापस आ जाऊंगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox