हरियाणा में बढ़ी राजनीतिक हलचल, दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस को समर्थन देने के दिये संकेत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में बढ़ी राजनीतिक हलचल, दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस को समर्थन देने के दिये संकेत

-चौटाला ने कहा, नायब सेनी की सरकार गिराने के लिए जेजेपी कांग्रेस को समर्थन देने को तैयार

चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के नायब सैनी की सरकार से समर्थन वापस लेने से भाजपा सरकार का राजनीतिक समीकरण गड़बड़ा गया है हालांकि, अभी हरियाणा सरकार पर कोई संकट नही दिख रहा है क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने में महज 6 महीने ही बाकी हैं। लेकिन इसी बीच जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला के बयान से हरियाणा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है जिसने भाजपा की परेशानी को बढ़ा दिया है। बता दें कि इसी साल 15 मार्च को मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला था लेकिन सैनी ने विश्वासमत हासिल नहीं किया है। इस बीच, दुष्यंत चौटाला ने नायब सैनी की सरकार गिराने को लेकर कांग्रेस को समर्थन देने के संकेत दिये है।

कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं दुष्यंत चौटाला?
मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उनकी पार्टी हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष को भी समर्थन देने के लिए तैयार है। इसके साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ये भी चेतावनी अपने विधायकों को दी कि अगर कोई पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर बीजेपी को सपोर्ट करता है तो उसके खिलाफ अयोग्यता की कार्रवाई की जाएगी।

22 अगस्त तक अल्पमत में चलेगी सरकार!
जान लें कि कांग्रेस पहले ही फरवरी में बीजेपी गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला चुकी है। जिसके आधार पर अगले 6 महीने तक यानी 22 अगस्त तक तकनीकी रूप से हरियाणा में अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है। वैसे भी हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर में खत्म हो रहा है यानी अक्टूबर तक अल्पमत में ही सरकार चलती रहेगी।

नायब सिंह सैनी का दावा
वैसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दावा है कि सरकार पर कोई संकट नहीं है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्षी जनता के बीच झूठ बोलकर उनको बरगलाने का काम करते हैं। भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं कि सरकार अल्पमत में है लेकिन सरकार को कोई दिक्कत नहीं है।

क्या है दुष्यंत चौटाला का रुख?

ऐसे में संभावना ये भी है कि अगर कांग्रेस 22 अगस्त के बाद अविश्वास प्रस्ताव लेकर आती है तो सरकार विधानसभा को भंग करके चुनाव का ऐलान कर सकती है. हरियाणा के सियासी संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे संपर्क में भी विपक्ष के कई विधायक हैं, तो वहीं दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस को भी समर्थन दे सकते हैं.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox