दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शार्प शूटर पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शार्प शूटर पकड़े

-दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से भी ऑपरेशन चला किया अरेस्ट -आने वाले समय में कई राज्यों में होने वाली गंभीर वारदातों को टाला

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली, राजस्थान, एमपी, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार समेत सात राज्यों में स्पेशल ऑपरेशन चलाकर 10 शूटर को अरेस्ट किया है। इस दौरान पुलिस ने 7 पिस्तौल और 31 जिंदा कारतूस के साथ-साथ 11 मोबाइल भी बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि पकड़े गए सभी शूटर फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया हैंडल के जरिए आपस मे जुड़े थे। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से शूटर के मंसूबों पर पानी फिर गया है। क्योंकि आने वाले दिनों में ये शूटर अलग-अलग राज्यों में हत्या, लूट और फिरौती की घटनाओं को अंजाम देने वाले थे।
          पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह ऑपरेशन एसीपी ललित मोहन नेगी और एसीपी हदय भूषण के नेतृत्व में चलाया था। बता दें जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई और विदेशों में रह रहा आतंकी गोल्डी बरार दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में जबरन वसूली, हत्या और अन्य जघन्य अपराधों को अंजाम देते हैं। इसके लिए वे इन सभी शार्प शूटर का सहारा लेते थे।

पकड़े गए शूटर के नाम इस प्रकार है-
मंजीत सिंह उर्फ गुरी- 22 साल का यह शूटर 8 वीं तक पढ़ा है। जेल में रहने के दौरान अजय राणा के माध्यम से गोल्डी बरार के संपर्क में आया। इसके बाद लॉरेंस गैंग के लिए हत्या और रंगदारी के काम करने लगा। पुलिस ने नवंबर 2023 में एक मुठभेड़ के बाद इसे पकड़ा था।

गुरपाल- 26 साल का गुरपाल 12वीं तक पढ़ा है। यह शूटर मंजीत के साथ पंजाब के मोहाली में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में शामिल रहा।

जसप्रीत सिंह- 25 साल का जसप्रीत सिंह भी 12वीं तक पढ़ा है। इस पर एनडीपीएस के तहत दो मामले दर्ज है।

सचिन कुमार- 26 साल का सचिन भी 12वीं पास है उसने इलेक्ट्रिक में डिप्लोमा भी किया है। यह लॉरेंस गैंग के लिए हथियार सप्लाई का काम करता था।

संतोष उर्फ सुल्तान बाबा- 20 साल का संतोष ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर हेल्पर काम करता था। वह उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप का साथी था। उसकी हत्या के बाद वह उसके गैंग को ऑपरेट करने लगा। इनके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंजीत, अभय सोनी, धर्मेंद्र और संतोष कुमार को अलग-अलग राज्यों से पकड़ा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox