इस्राइल ने ठुकराया शांति समझौता, प्रस्ताव हमारी मांगों पर आधारित नही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्राइल ने ठुकराया शांति समझौता, प्रस्ताव हमारी मांगों पर आधारित नही

-रक्षा मंत्री बोले, बंधकों को रिहा नहीं किया तो राफा में और भयानक करेंगे हमला

-तेल अवीव/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच मंगलवार को इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि अगर हमास ने समझौते के तहत हमारे बंधकों को रिहा नहीं किया तो मैं कसम खाता हूं कि इस्राइल राफा में और अधिक भयानक हमले करेगा। गौरतलब है कि एक दिन पहले, हमास ने शांति समझौते के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। हालांकि, इस्राइल ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

इस्राइल ने कहा- प्रस्ताव हमारी मांगों पर आधारित नहीं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने सोमवार देर रात राफा में अपनी सेना भेजी और सीमा पर कब्जा कर लिया। रक्षा मंत्री गैलेंट ने मंगलवार को राफा का दौरा किया। उन्होंने अपने सैनिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस्राइल जब तक राफा और गाजा में हमास को खत्म नहीं कर देता, तब तक अभियान जारी रहेगा। शांति प्रस्ताव को ठुकराने का कारण बताते हुए इस्राइल ने कहा कि यह प्रस्ताव उनकी मांगों पर आधारित नहीं है। हालांकि, अपने नागरिकों की रिहाई के लिए उन्होंने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि हम सिर्फ रिहाई के लिए समझौता करने को तैयार हैं।

राफा पर हमले को लेकर कई बार आगाह कर चुका है अमेरिका
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की थी और राफा को लेकर चिंता जाहिर की थी। अमेरिका सहित इस्राइल के अन्य करीबी सहयोगियों ने कई बार कहा है कि इस्राइल को राफा पर हमला नहीं करना चाहिए। बता दें, राफा में करीब 1.4 मिलियन फलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी। शांति समझौते के प्रस्ताव का नेतृत्व कर रहे कतर ने भी कई बार कहा था कि राफा पर हमला होने से संघर्ष विराम के प्रयास पटरी से उतर जाएंगे।

सात अक्तूबर से जारी है युद्ध
गौरतलब है कि सात अक्तूबर की सुबह हमास द्वारा करीब 5000 रॉकेट इस्राइली शहरों पर दागे गए थे. जिसके बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है। इस्राइल ने इस हमले को आंतकी हमला करार दिया है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कमस खाई है कि वह जब तक हमास को पूर्ण रूप से खत्म नहीं कर देते, तब तक वे युद्ध विराम नहीं करेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox