उत्तम नगर थाना पुलिस ने एक शातिरअपराधी को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तम नगर थाना पुलिस ने एक शातिरअपराधी को किया गिरफ्तार

-टीम ने अपराधी से दो जिंदा कारतूस एक स्कूटी और एक अवैध देसी पिस्तौल किए बरामद -आरोपी पहले भी डकैती, चोरी और अवैध हथियारों सहित तीन आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की उत्तम नगर पुलिस ने आरोपीय व्यक्ति समीर को उत्तम नगर, दिल्ली 100 फुटा रोड, काली बस्ती के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति पहले भी चोरी, डकैती और अवैध हथियारों सहित तीन मामलों आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। छानबीन करने पर उसके पास से दो जिंदा कारतूस और एक देसी पिस्तौल भी बरामद किए हैं।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तम नगर थाना पुलिस क्षेत्र में घूम रही थी। उत्तम नगर क्षेत्र में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए प्रशासन ने निम्न कानून बनाए हुए हैं। एसएचओ राजेश कुमार की देखरेख में एक समर्पित टीम का गठन किया गया। इंस्पेक्टर सहित एसीपी ईशान भारद्वाज, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, एचसी जगबीर सिंह और एचसी इंद्रजीत सिंह इस टीम का हिस्सा बने। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बताए गए स्थान का दौरा किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, तभी अचानक एक संदिग्ध व्यक्ति की गुप्त सूचना मिली, जो उत्तम नगर, काली बस्ती, 100 फुटा रोड के पास बेहोशी की हालत में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद हुई। पुलिस द्वारा स्कूटी चोरी की बताई गई है।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम समीर बताया और वह उत्तम नगर, 100 फुटा रोड, जे जे कॉलोनी, हस्ताल दिल्ली का निवासी है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से तीन मामलों को सुलझाने की संभावना बताई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox