गुरूग्राम पंहुचें कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर, राव इंद्रजीत पर बोला हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरूग्राम पंहुचें कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर, राव इंद्रजीत पर बोला हमला

-अभिनेता राजबब्बर को कांग्रेस ने गुरूग्राम सीट से बनाया है लोकसभा प्रत्याशी -भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत ने बताया बाहरी, राज बब्बर ने कहा इनको विकास कार्यों पर नही मोदी के नाम पर वोट चाहिए

गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- हरियाणा के गुरुग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी एवं अभिनेता राज बब्बर बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे। उन्होंने यहां सबसे पहले शीतला माता मंदिर में माथा टेक मां का आशीर्वाद लिया। भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। राज बब्बर ने पत्रकारों से बातचीत में मौजूदा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनकों विकास कार्यों पर नही मोदी के नाम पर वोट चाहिए। वहीं राव इंद्रजीत ने राज बब्बर को बाहरी कहकर उनकी बात का जवाब दिया।

          हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट पर लंबे इंतजार और गंभीर मंथन के बाद कांग्रेस ने अभिनेता राज बब्बर को चुनावी मैदान में उतार दिया है। बीते दिन यानी 30 अप्रैल को टिकट अनाउंस होने के बाद आज बुधवार 1 मई को गुरुग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी एवं अभिनेता राज बब्बर शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने माता का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों में वार-प्रतिवार का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
          कांग्रेस ने अभिनेता राज बब्बर को गुरुग्राम से चुनाव मैदान में उतारकर बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है। कांग्रेस को पिछले दो लोकसभा चुनावों में यहां से हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस इस बार गुरुग्राम से बीजेपी को मात देने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। राजबब्बर भी इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी करके आये हैं। आते ही उन्होने सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हे अपने विकास कार्यों पर भरोसा नही है क्योंकि क्षेत्र में कोई विकासकार्य हुआ ही नही जिसके दम पर वो जनता से वोट मांग सके । वो तो आज भी मोदी के नाम पर ही वोट मांग रहे है।

राज बब्बर को बताया बाहरी- राव इंद्रजीत सिंह
राज बब्बर का मुकाबला अहीरवाल के राजा कहे जाने वाले बीजेपी उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह के साथ होगा। बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने राज बब्बर के बाहरी होने का मुद्दा उठाते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि राज बब्बर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह हरियाणा के नहीं हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि देर से ही सही, लेकिन कांग्रेस ने गुरुग्राम में कोई उम्मीदवार तो उतारा। अब तक तो पता ही नहीं था कि पार्टी किसे उतारने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज बब्बर को उम्मीदवार बनाए जाने से नतीजे पर कोई असर नहीं होगा।

कांग्रेस ने राज बब्बर को क्यों दिया टिकट
दरअसल, कांग्रेस का राज बब्बर को टिकट देने के पीछे कुछ अहम कारण माने जा रहे हैं। गुरुग्राम में 2 लाख मतदाता पंजाबी समुदाय के हैं। इसके अलावा यहां अहीर समुदाय के मतदाताओं की संख्या 6 लाख से ज्यादा है। वहीं, राज बब्बर ओबीसी वर्ग में आने वाले पंजाबी सुनार समुदाय से आते हैं। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि राज बब्बर को प्रत्याशी बनाने से उसे पंजाबी समुदाय के मतदाताओं का साथ मिल सकता है।

हुड्डा ने की राज बब्बर के नाम की सिफारिश
बता दें कि गुरुग्राम लोकसभा से राज बब्बर के चुनाव लड़ने की अटकलें लंबे समय से चल रही थीं, लेकिन उनकी टिकट को लेकर भूपेंद्र हुड्डा व कैप्टन अजय यादव आमने-सामने थे। हुड्डा ने ही राज बब्बर के नाम की सिफारिश की थी। इसके बाद आखिर में हाई कमान के राज बब्बर के नाम पर मुहर लगाई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox