पीएस द्वारका थाने ने घोषित अपराधी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएस द्वारका थाने ने घोषित अपराधी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

-मुकदमे से बचने के लिए स्थान बदलकर रह रहा था

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  छावला थाना पुलिस ने आरोपी को शिवपुरी भाग-1, ग्राम दीनपुर, से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया आरोपी व्यक्ति को एनआई एक्ट के आदेश का उल्लंघन करने के तहत सुश्री दिव्या अरोड़ा, एलडी की अदालत में पहले से ही अपराधी घोषित किया जा चुका है।

द्वारका जिला के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि छावला थाने की पुलिस को घोषित अपराधी दीपक गुप्ता की एक गुप्त सूचना मिली थी। आरोपी व्यक्ति मामले की सुनवाई से जानबूझकर बच के भाग रहा था। सूचना मिलते ही एसएचओ की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज कुमार और श्री के समग्र में टीम का गठन किया गया। घोषित आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए गए। एएसआई बहादुर सिंह को सूचना मिली कि दीपक गुप्ता शिवपुरी भाग-1, ग्राम दीनपुर के इलाके में रह रहा है। टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर आरोपी व्यक्ति ने अपना नाम दीपक गुप्ता बताया और वह दीनपुर-एक्सटेंशन छावला का निवासी हैं। उसका जन्म ग्राम-माजरा, थाना-कंकर खेड़ा, मेरठ में हुआ था। वह दीनपुर-छावला में कैटरिंग का काम करता था। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कोर्ट में एनआई एक्ट का मामला चल रहा था और वह उसकी सुनवाई से बच के भाग रहा था। जिसके कारण न्यायालय ने उसे घोषित अपराधी कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox