
मानसी शर्मा / – हरियाणा से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 37 पूर्व विधायक पूर्व सांसद आज कांग्रेस में आ चुके हैं जो हरियाणा में कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान दिखता है। उन्होंने कहा कि आज भी दिल्ली में भाजपा. जेजेपी और इनेलो और पुरानी हज का तक के नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पूर्व विधायक भी शामिल हुए हैं और तो और जेजेपी के प्रवक्ता तक शामिल हुए हैं उन्होंने कहा कि जेजेपी के विधायक ही नहीं बाकी सत्ता पक्ष के विधायक भी हमारे संपर्क में हैं।
जेजेपी सहित भाजपा के विरोध को लेकर कांग्रेस पर लग रहे आरोपों पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज जननायक जनता पार्टी सहित भाजपा के उम्मीदवारों को प्रदेश में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मेरा स्टैंड बिल्कुल साफ है मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं हरियाणा में इस तरह से किसी का विरोध ना करें वोट की चोट से जवाब दें। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस तरह से विरोध का तरीका सही नहीं है। वक्त आ चुका है अगर गुस्सा है तो गुस्से को वोट में निकाले।
अरविंद शर्मा के आरोपों पर बोले दीपेंद्र हुड्डा
रोहतक से भाजपा उम्मीदवार डॉ अरविंद शर्मा के आरोपों पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मेरा जवाब साफ है इस तरह से विरोध नहीं, विरोध तो वोट से ही होना चाहिए। लेकिन रोहतक से भाजपा के उम्मीदवार देखें कि उनका विरोध क्यों हो रहा है क्यों 5 साल तक वह लोगों के बीच नहीं गए। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर किस तरह के आरोप अरविंद शर्मा ने लगाए थे उन आरोपों का क्या हुआ।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।