पीलीभीत में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीलीभीत में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं

मानसी शर्मा / –  उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में PM नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रैली में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत ये दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। भारत जब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत बना तो आपको गर्व हुआ।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे चंद्रयान ने जब चांद पर तिरंगा फहराया तब आपको गर्व हुआ। भारत में हुए जी-20 सम्मेलन की पूरे विश्व में प्रशंसा हुई। कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थी। लेकिन कोविड में भारत ने पूरी दुनिया में वैक्सीन और दवाइयां भेजी ये सुनकर आपको गर्व हुआ। विश्व में कहीं भी युद्ध का संकट आया हम वहां से एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए। जब देश मज़बूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है।

विपक्ष पर पीएम मोदी ने कसा तंज

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं तब नतीजे भी सही मिलते हैं। आज हम चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते देख रहे हैं। कहीं चार,छह और आठ लेन के हाइवे बन रहे हैं, कहीं वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चल रही हैं। पुरानी सरकारों दे दौरान जो फैक्ट्रियां यहां बंद हो गई थी उन्हें भी नई ऊर्जा मिली है।

7 साल में गन्ना किसानों को दे दिए हैं- पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के समय 14 साल में जितने पैसे गन्ना किसानों को मिले थे उससे ज्यादा पैसे योगी सरकार ने 7 साल में गन्ना किसानों को दे दिए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox