मानसी शर्मा / – बुधवार (27 मार्च, 2024) को ईडी ने फेमा मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा को समन भेजा है। खबर के अनुसार,28 मार्च को दिल्ली में मोइत्रा को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले भी फेमा मामले को लेकर ईडी मोइत्रा को दो बार समन भेज चुकी है। बता दें, मोइत्रा ने मामले में जांच के संबंध में ईडी के तरीके को चुनौती देने वाली याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
इस वजह से की थी महुआ मोइत्रा ने मांग
महुआ मोइत्रा ने याचिका दायर करते हुए मांग की थी कि मीडिया में मामले से संबंधित किसी भी गोपनीय या असत्यापित जानकारी को प्रसारित नहीं किया जाए। 19 मीडिया संगठनों का नाम लेते हुए उन्होंने अदालत से उन्हें चल रही किसी भी असत्यापित, अपुष्ट, झूठी, अपमानजनक सामग्री को प्रसारित या प्रकाशित करने से रोकने की मांग की थी। इसपर ईडी ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंनो कोई भी जानकारी मीडिया को साझा नहीं की है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस