
मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक पार्टियां लगातार अपने उम्मीदवार की घोषणा कर रही हैं। जहां एक तरफ केंद्र में सत्ताधारी पार्टी भाजपा तीसरी उम्मीदवारों की सूची लाने का मंथन कर रही है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने छह और सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन छह सीटों में संभल, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, घोसी और मिर्जापुर शामिल हैं। ऐसे में सबसे बड़ा झटका पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी को लगा है।
दरअसल, कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण गांधी का भाजपा से टिकट कट गया है जिसके बाद चर्चाएं थी की वरुण गांधी को सपा की सीट पर पीलीभीत के प्रत्याशी बनाया जा सकता है। अब जब सपा ने पीलीभीत सीट से भगवत सरन गंगवार को टिकट दिया है तो वरुण गांधी की अटकलों पर विराम लग गया है। ऐसे में एक सवाल उठ रहा है कि जब भाजपा से वरुण गांधी का टिकट कट सकता है और समाजवादी पार्टी ने भी पीलीभीत से उम्मीदवार उतार दिए हैं तो वरुण गांधी के पास क्या विकल्प है?
क्या हैं विकल्प?
सूत्रों के अनुसार, वरुण गांधी ऐसी स्थिति में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। वरुण के प्रतिनिधि समेत अन्य कुल चार लोगों के लिए नॉमिनेशन फॉर्म भी कलेक्ट्रेट में जाकर खरीद लिए गए हैं। हालांकि उनके लिए समाजवादी पार्टी में दरवाजे अभी भी खुले हुए है। वरुण गांधी से जुड़े एक सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा था कि उनके बारे में हमारा संगठन फैसला लेगा। लेकिन अब पार्टी ने पीलीभीत से अपना उम्मीदवार घोषित करके चौंका दिया है। बता दें, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में में वरुण गांधी ने पीलीभीत से चुनाव लड़ा और तीसरी बार सीट हासिल की थी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वरुण गांधी किस सीट और किस पार्टी से चुनाव लड़ते हैं।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ