एक बार फिर कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया कॉल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक बार फिर कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया कॉल

मानसी शर्मा / –  कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह के मामले में पक्षकार आशुतोष पांडेय को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ये धमकी वृदावन से हाईकोर्ट जाते वक्त आई। जो कॉल आई वो पाकिस्तान से आई जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। कहा जा रहा पाकिस्तानी शख्स ने आशुतोष पांडेय को व्हाट्सएप पर कॉल करके केस वापस लेने के लिए कहा और वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी।

 दरअसल, कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह के मामले में फिलहाल हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। आज हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है। इसी बीच उनके मोबाइल पर व्हाटस्एप कॉल आई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

कॉल करने वाले ने शख्स ने उनसे केस वापस लेने को कहा इसके साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपशब्द भी कहे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले शख्स का व्हाटस्एप पर नाम राना फारूक दिखाई दे रहा है। जिससे पुलिस महकमा सतर्क हो गया और धमकी देने वाले का पता लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

इससे पहले भी मिली धमकी

वहीं इससे पहले फरवरी के आखिरी हफ्ते में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। अब एक बार फिर से उन्हें धमकी मिली है।

पोषणीयता को लेकर सुनवाई आज

आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह के मामले की पोषणीयता को लेकर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। जिसमें दावा किया गया कि शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण कटरा केशव देव मंदिर की 13.37 एकड़ भूमि पर किया गया है। मुस्लिम पक्ष की ओर से इस मामले में हाईकोर्ट में दलील दी गई कि वादी हिंदू पक्ष उस भूमि के मालिकाना अधिकार की मांग कर रहा है, जो 1968 में श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही मस्जिद ईदगाह के प्रबंधन के बीच हुए समझौते का विषय था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox