द्वारका जिला पुलिस ने जेब कतरे को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने जेब कतरे को किया गिरफ्तार

- पुलिस ने चोर से मोबाइल फोन और चाकू किया बरामद

द्वारका/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/ – द्वारका जिला पुलिस ने दिन दहाड़े चोरी करने वाले एक जेब कतरे को गिरफ्तार किया। चोर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मौका देखकर लोगों का सामान चुराता था।

आपको बता दें कि आजकल क्षेत्र में बढ़ती चोरी की समस्या को रोकने के लिए प्रशासन बहुत ही नियंत्रित कदम उठा रही है। थाना बिंदापुर को एक गुप्त सूचना मिलती है कि क्षेत्र में जेबतराशी के मामले बहुत ही बढ़ रहे हैं। समस्याओं को मध्य नज़र रखते हुए एचसी योगराज, एचसी मोहित और सिटी राहुल की एक समर्पित टीम तैयार की गई। टीम ने बताए गए स्थान का दौरा किया। और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से क्षेत्र का विश्लेषण किया तभी वही घूम रहा एक संदिग्ध व्यक्ति पर पुलिस को संदेह हुआ और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। जांच लेने पर चोर के पास से टीम ने चोरी के दो मोबाइल फोन और बटन वाला चाकू बरामद किया आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के दो मामले सुलझाने का भी दावा किया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मनसब उर्फ काना और पता वेगाबॉन्ड ईस्ट उत्तम नगर बताया। मंदसौर में खुलासा किया कि उत्तम नगर टर्मिनल में लोगों की जेबतराशी करता और मोबाइल फोन चुराता था। आरोपी व्यक्ति चोरी के मोबाइल फोन राहगीरों को कम दाम में बेजता था। पुलिस द्वारा मामले को बिंदापुर थाने में दर्ज किया गया और उम्मीद है कि मनसब की गिरफ्तारी से कई मामले सुलझ सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox