श्रीलंका और मॉरिशस में यूपीआई लॉन्च, पीएम मोदी ने दी सौगात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रीलंका और मॉरिशस में यूपीआई लॉन्च, पीएम मोदी ने दी सौगात

-भारतीय टूरिस्ट यहां कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, 2 फरवरी को फ्रांस में हुई थी सर्विस शुरू

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका और मॉरीशस को  यूपीआई यानी ’यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ सर्विस की सौगात दी है। पीएम मोदी ने सोमवार को इसको विधिवत लॉन्च कर दिया है। श्रीलंका और मॉरीशस जाने वाले भारतीय नागरिकों के साथ-साथ भारत की यात्रा करने वाले मॉरीशस के नागरिक इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। हाल ही फ्रांस में भी न्च्प् सर्विस की शुरुआत हुई थी।

श्रीलंका के राष्ट्रपति और मॉरीशस के प्रधानमंत्री मौजूद
लॉन्च के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ’भारत का यूपीआई अब एक नई जिम्मेदारी निभा रहा है – यूनाइटिंग पार्टनर्स विद इंडिया।’ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए हुए कार्यक्रम में मोदी के साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ के साथ तीनों देशों के सेंट्रल बैंक के गवर्नर भी मौजूद थे।

मोदी ने मॉरिशस में रूप्ये कार्ड सर्विस भी लॉन्च की
पीएम मोदी ने मॉरिशस में यूपीआई सर्विस के साथ रूप्ये कार्ड सर्विस भी लॉन्च की है। अब मॉरिशस के बैंक अपने यहां रूप्ये मैकेनिज्म पर बेस्ड कार्ड जारी कर पाएंगे। इससे दोनों देशों के लोग अपने देश के साथ-साथ एक-दूसरे के यहां भी इन कार्ड्स के जरिए मिलने वाली सेवाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे।

2 फरवरी को फ्रांस में लॉन्च किया था
फ्रांस में भारतीय दूतावास ने 2 फरवरी को पेरिस के एफिल टावर पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को औपचारिक रूप से लॉन्च किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था- यह देखकर बहुत अच्छा लगा। खुशी हुई। यह यूपीआई को ग्लोबल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

मैक्रों की भारत यात्रा के बाद हुई लॉन्चिंग
यह लॉन्चिंग फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के बाद हुई थी। 25 जनवरी को मैक्रों जयपुर पहुंचे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें यूपीआई पेमेंट डिजिटल सिस्टम के बारे में जानकारी दी थी। उन्हें पेमेंट करना सिखाया था। इसके अलावा दोनों लीडर्स ने चाय पी थी। इसका पेमेंट राष्ट्रपति मैक्रों ने किया था।

यूपीआई को एनसीपीआई ऑपरेट करता है
भारत में आरटीजीएस और एनइएफटी पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन आरबीआई के पास है। आइएमपीएस, रूप्ये, यूपीआई जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) ऑपरेट करती है। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए एक जीरो-चार्ज फ्रेमवर्क मैंडेटरी किया था।

दिसंबर 2023 में 1200 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शंस हुए
हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने युगांडा और नाइजीरिया के दौरे पर कहा कि भारत में सिर्फ एक महीने में इतने कैशलेस ट्रांजैक्शन हुए, जितने अमेरिका 3 साल में करता है। दिसंबर 2023 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए 1200 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शंस हुए। यह लेन-देन 18.23 लाख करोड़ रुपए का था।
        नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने ये आंकड़े जारी करते हुए बताया कि इससे पहले नवंबर में 17.40 लाख करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ था। यानी लोगों को यह पेमेंट मोड खूब भा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox