किसान आंदोलन-2 को लेकर सोनीपत में धारा 144 लागू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसान आंदोलन-2 को लेकर सोनीपत में धारा 144 लागू

-जिला में बिना परमिशन जुलूस निकालने पर रोक, एडवाइजरी जारी

सोनीपत/हरियाणा/शिव कुमार यादव/- आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए एक बार फिर किसान दिल्ली कूच की तैयारी में लग गये हैं। 13 फरवरी को एक बार फिर संयुक्त किसान मोर्चा, किसान आंदोलन-2 के ऐलान के तहत दिल्ली कूच पर है। जिसे देखते हुए पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने 13 फरवरी के दिल्ली कूच को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए और सोनीपत में धारा 144 लागू की है। एडवाइजरी के अनुसार सोनीपत में 5 या इससे ज्यादा व्यक्तियों के एक साथ एकत्र होने, किसी भी प्रकार के इश्तहार, पोस्टर लगाने, मीटिंग करने, पैदल या ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों के साथ जुलूस निकालने और किसी प्रकार के हथियार लेकर चलने पर आगामी आदेश तक पाबंदी लगा दी है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से हरियाणा को केंद्रीय सुरक्षा बल की 50 कंपनी दी गई है।

पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने 13 फरवरी दिल्ली कूच को लेकर एडवाइजरी जारी की और धारा 144 लागू की है। दिल्ली कूच को लेकर एनएच 44 समेत जिला सोनीपत में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहेगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा धारा 144 के तहत पाबंदी रहने वाली है। पुलिस की परमिशन के बाद ही ट्रैक्टर यात्रा निकाली जा सकेगी। वहीं पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा है कि पंजाब के किसानों का प्रोटेस्ट है और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सभी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं केंद्रीय सुरक्षा बल की कुछ कंपनियां सोनीपत में भी लगाई जाएगी। पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों से पूरी तरह से निपटने के लिए तैयार है।
        वहीं पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि पिछली बार भी किसान आंदोलन के चलते लोगों को व्यवसाय और रोजगार के लिए परेशानी उठाने के साथ-साथ काफी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। ऐसे में कुछ लोग भी सामने आए हैं और प्रशासन से भी जाकर अपील की है। लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा है कि हरियाणा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि यहां पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वाले शख्स को बख्सा नहीं जाएगा।

बता दें कि 13 फरवरी को किसानों का दिल्ली कूच का कार्यक्रम प्रस्तावित है। किसान संगठनों द्वारा इसे ’किसान आंदोलन-2’ का नाम दिया है। इस कूच में उत्तर भारत के 18 किसान संगठन शामिल हैं। इनमें हरियाणा के 7, पंजाब के 10 व हिमाचल प्रदेश से 1 किसान संगठन तैयारी में लगा हुआ है। मंगलवार को सोनीपत के खरखौदा और गोहाना में दिल्ली कूच को लेकर किसान संगठनों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल कर रिहर्सल भी किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox