भरभरा कर गिरा गोकुल पुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म का हिस्सा, कई लोग घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भरभरा कर गिरा गोकुल पुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म का हिस्सा, कई लोग घायल

-सुरक्षित मेट्रो के दावों पर उठा बड़ा सवाल, मेट्रो के अधिकारी बोलने को तैयार नही -राहत व बचाव कार्य जारी, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली मेट्रो निर्माण की खामियां भी अब सामने आने लगी हैं। गुरूवार को जिस तरह दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर स्थित गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की साइड दिवार का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरने का मामला सामने है उसी के साथ अब मेट्रो की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के हादसे दिल्ली मेट्रो के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हैं जिससे अब सुरक्षित मेट्रो की सोच भी चिंता का विषय बन गई है हालांकि अभी तक इस मामले में दिल्ली मेट्रो के किसी बड़े अधिकारी का बयान सामने नही आया है।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो के पिंक रूट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लैटफॉर्म के साइड वॉल का एक हिस्सा भरभराकर सड़क के ऊपर गिर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस दौरान ट्रैफिक चालू था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि डीएमआरसी ने अपने बयान में एक व्यक्ति के घायल होने की बात कही है। इस हादसे की चपेट में कितने लोग आए हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। हैरानी की बात यह है कि दिल्ली मेट्रो का पिंक रूट नया बना है। ऐसे में मेट्रो स्टेशन के कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पिंक लाइन पर गोकुलपुरी स्टेशन से मेट्रो ट्रेनों का परिचालन बहाल हो गया है। सिंगल लाइन से अप और डाउन, दोनों साइड की ट्रेनें निकाली जा रही हैं।

दमकल और एनडीआरएफ टीमें मौके पर
दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार सुबह तक सबकुछ सामान्य ही चल रहा था। दोपहर करीब 11 बजे अचानक ही स्टेशन के प्लैटफॉर्म की दीवार का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिरने लगा। उस दौरान सड़क पर ट्रैफिक चल रहा था। चूंकि प्लैटफॉर्म से टूटने वाला हिस्सा साइड वॉल का था, इससे अधिकतर मलबा सड़क के किनारे वाले हिस्से पर गिरा। इससे कई लोग इसकी चपेट में आने से बच गए।

राह चलते लोगों पर गिरा मलबा
गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरने से राह में चल रहे लोगों पर भी इसका असर पड़ा है। तस्वीर में खून के छींटे दिखाई दे रहे हैं तो वहीं स्कूटी और बाइक को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी के जान जाने की खबर नहीं है।

हादसे पर डीएमआरसी का बयान
गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन हादसे पर डीएमआरसी ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार, चल रही मेट्रो लाइन के किनारे का एक हिस्सा गिर गया है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मलबे के नीचे से एक व्यक्ति को निकाला और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में कुछ अन्य घायलों को भी लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया गया था। अधिक जानकारी जल्द ही उपलब्ध होगी।

4 लोगों के घायल होने की खबर
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार टीमें मौके पर पहुंची गई। आनन-फानन में एनडीआरफ को भी मौके पर बुला लिया गया। अभी तक इस हादसे में अब तक 4 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल है। वीडियो में स्टेशन के नीचे काफी मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। मेट्रो स्टेशन के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है। सड़क से मलबे को साफ करने का काम जारी है।
         पिंक मेट्रो रूट पर थम गया ट्रैफिक हादसे के बाद डीएमआरसी ने इस रूट पर शिव विहार और गोकुलपुरी के बीच मेट्रो के संचालन को रोक दिया। मेट्रो के प्लैटफॉर्म को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। क्या मेट्रो का गोकुलपुरी स्टेशन आने वाले दिनों ने ऑपरेशनल रहेगा, इसको लेकर भी मेट्रो की तरफ से शाम तक कुछ स्पष्टीकरण आ सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox