हरियाणा में तेजी से बदल रहा जेजेपी का चुनावी समीकरण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में तेजी से बदल रहा जेजेपी का चुनावी समीकरण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/-जननायक जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सहरावत ने हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा बुधवार को जेजेपी को समर्थन देने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में जेजेपी का चुनावी समीकरण दिन-प्रतिदिन तेजी से बदल रहा है। जिसे देखते हुए विरोधियों की नींद हराम हो गई है।

बुधवार को अपने नजफगढ़ कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा में चुनाव प्रचार को लेकर चल रही बैठक में श्री सहरावत ने कहा कि अषाके तंवर का जेजेपी के समर्थन में आना इस बात का संकेत है कि अब लोग हरियाणा में बदलाव चाहते है और जेजेपी ही इसका मजबूत विकल्प है। साथ ही उन्होने कहा कि हरियाणा की राजनीति में दो युवाओं का गठबंधन व समर्थन इस बार के विधानसभा चुनावों का समीकरण ही बदलकर रख देंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने आज तक लोगों को झूठे वादे कर ही भ्रमित किया है लेकिन अब समय आ गया है जब जनता दोनो पार्टियों को सबक सिखायेगी। उन्होने कहा कि जेजेपी को हरियाणा में 36 बिरादरी का जोरदार समर्थन मिल रहा है और दूसरी पार्टियों के नेता भी जेजेपी का दामन थाम रहे है जिसकारण अब हरियाणा में चुनावी हवा जेजेपी के समर्थन में बह रही है। दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणा व कार्यकर्ता भी हरियाणा में पार्टी के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे है। इसको लेकर नजफगढ़ में भी हरियाणवी प्रत्याषियों के लिए सफल जनसभा का आयोजन किया जा चुका है। इस अवसर पर जेजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर, प्रदेश महासचिव हेमचन्द्र भट्ट, सचिव प्रदीप शौकीन, राजकुमार शर्मा, दयाचंद गुलिया, रणबीर डागर, भीमसिंह, डा. सतबीर गुभाना, ओमप्रकाश कलकल, जगदेव सिंह, विजयपा

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox