मानसी शर्मा / – हरियाणा कै पंचकूला के सेक्टर-20 में एक व्यक्ति के सिर में हथोड़ी मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक पति-पत्नी के झगड़े के झगड़े को छुड़ाने के लिए गया था। तभी गुस्से में आकर पति ने व्यक्ति के सिर में हथौड़ी मारी और उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान जगतार गांव फतेहपुर सेक्टर 20 निवासी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-20 पार्ट-2 निवासी सावित्री ने बताया कि उसका पति अरविंद शराब पीने का आदी है। उसके पति की किसी बात को लेकर उसके साथ बहस हो गई थी उसके बाद उसके पति उसे मरने लगा। इसी दौरान एक व्यक्ति महिला का बीच बचाव करने लगा, तो अरविंद ने उसके सिर में हथोड़ी मार दी। हथौड़ी लगते ही अरविंद लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। उसके बाद आरोपी अरविंद मौके से फरार हो गया। महिला जगतार को लहूलुहान अवस्था में ऑटो में डालकर सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंची। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने जगतार को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
इसके बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना दे दी गई है।
जांच में जुटी पुलिस
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तालाश में जुटी हुई है।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन