मानसी शर्मा / – भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने इतिहास रच कर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जीत से रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन मेंस डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 के पोजिशन हासिल कर ली है। 44 साल के रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ने क्वार्टरफाइनल मैच 6-4, 7-6 (7-5) से जीतकर सेमीफाइनल बनाई है।
क्वार्टरफाइनल में दी करारी शिकस्त
दरअसल, ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टरफाइनल मैच में रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन के सामने विपक्षी खिलाड़ी के रूप में अर्जेन्टीना के मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोलटेनी थे। लेकिन बोपन्ना और एबडेन नेप्रतिद्वंद्वियों को कोई मौका नहीं दिया और मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोलटेनी को 6-4, 7-6 (7-5) से हार का सामना करना पड़ा।
बन गए विश्व नंबर-1
वहीं इससे पहले रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के उनके जोड़ीदार मैट एबडेन ने नीदरलैंड के वेस्ली कूलहोफ और क्रोएशिया के निकोला मेकटिक की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने कूलहोफ और मेकटिक की दुनिया की पूर्व नंबर एक जोड़ी के खिलाफ 7-6 7-6 से जीत हासिल की। वहीं, अब क्वार्टरफाइनल मैच में रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ने अर्जेन्टीना के मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोलटेनी को 6-4, 7-6 (7-5) से हरा दिया। जिसके बाद अब वो वर्ल्ड नंबर 1 पोजिशन पर पहुंच गए हैं।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे