
मानसी शर्मा / – ओडिशा के नुआपाड़ा जिलेसे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां व्यापारिक रंजिश को लेकर दो परिवारों में लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर ज्वेलरी साफ करने वाला एसिड फेंक दिया जिससे पांच लोग जख्मी हो गए।
पुलिस ने जानकारी देकर बताया कि गुरुवार को व्यापारिक राइवलरी को लेकर दो परिवारों के बीच झड़प हो गई है। इस दौरान दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर ज्वेलरी साफ करने वाले एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस ने दी जानकारी
वहीं खरियार पुलिस स्टेशन के आईआईसी प्रदीप कुमार धरुआ ने बताया, जैसे ही दोनों परिवारों के बीच झड़प बढ़ी तो दोनों परिवारों सोने के आभूषणों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला तेजाब एक दूसरे पर फेंक दिया। हमले में घायल हुए दोनों पक्ष के लोगों को पहले खरियार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिसके बाद तीन लोगों की हालत बिगड़ने पर नुआपाड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। प्रदीप कुमार ने आगे बताया कि दोनों परिवारों की शिकायत पर दो मामले दर्ज कर लिए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।





More Stories
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
बहादुरगढ़ की जहरीली हवा पर BRG की चिंता, डॉक्टरों के साथ मंथन कर धावकों को दी आउटडोर रनिंग रोकने की सलाह
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी