मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की उत्तराखंड के राज्यपाल से मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की उत्तराखंड के राज्यपाल से मुलाकात

-राज्य के पैरा मिलिट्री भलाई संबंधित मुद्दों पर की सिलसिलेवार चर्चा

देहरादून/शिव कुमार यादव/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन चेयरमैन पूर्व एडीजी सीआरपीएफ श्री एचआर सिंह व अन्य रक्षा और शिक्षाविदों के मिश्रित प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी से राजभवन में मुलाकात कर राज्य के पैरा मिलिट्री भलाई संबंधित मुद्दों पर सिलसिलेवार चर्चा की।
          महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए बताया कि कल्याणकारी सुविधाओं के विस्तार को लेकर महामहिम राज्यपाल से इससे पहले तीन मुलाकातों का दौर हो चुका है अब अमलीजामा पहनाने का समय आ गया है। पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के हवाले से कहा गया कि कामनवेल्थ, एशियन गेम्स व ओलंपिक खेलों के पदक विजेताओं को सरकारें भारी भरकम बौन्नजा एवं इनाम स्वरूप करोड़ों रुपए राशी  इनाम स्वरूप तोहफे के तौर पर भेंट करती है लेकिन जो जवान अपने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर प्राणों की आहुति देता है उसे इस तरह के सम्मान से नवाजा नहीं जाता। अतः देश के लिए जान कुर्बान करने वाले वीर योद्धाओं के परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह/अनुदान/सम्मान राशि दी जाए। सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर राज्य के पैरा मिलिट्री परिवारों के कल्याण एवं पुनर्वास हेतु अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाए। देश में एक समान राष्ट्रीय शहीद नीति बनाने के मुद्दे पर चर्चा कर तुरंत कार्यान्वित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं वास्ते जिला स्तर पर सीजीएचएस डिस्पेंसरियों का विस्तार साथ ही उच्चतम सुविधाओं से लैस सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों को सीजीएचएस पैनल में शामिल किया जाए।
           महामहिम राज्यपाल द्वारा उपरोक्त कल्याण संबंधी मुद्दों पर पूर्ण सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि उपरोक्त कल्याण संबंधी मुद्दों को राज्य सरकार को अनुशंसा सहित भेजेंगे। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि पैरामिलिट्री जवानों द्वारा की जा रही सर्वोच्च कर्तव्य परायणता के समूचे देशवासी ऋणी है। प्रतिनिधि मंडल में 5 माननीय सदस्य सम्मिलित हुए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox