शाहरुख खान के फैन्स को खास तोहफा, ‘डंकी’ का पहला शो होगा इतने बजे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शाहरुख खान के फैन्स को खास तोहफा, ‘डंकी’ का पहला शो होगा इतने बजे

मानसी शर्मा / –  बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। मूवी डंकी 21दिसंबर को थिएटर में रिलीज होने जा रही हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोगों के बीच माहौल बन चुका है और डेढ़ लाख टिकट का एडवांस बुकिंग भी दो दिन के अंदर बिक चुका है।

एक साल में दो ब्लॉकबास्टर फिल्म

दरअसल शाहरुख ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000  करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली दो मूवी डिलीवर की।वो भी एक के बाद एक लगातार। दो मूवी हिट हो जाने के बाद अब शाहरुख को डंकी हिट होने जाने की बेसब्री से इंतजार रहेगा, क्योंकि अगर ये मूवी हिट हो जाती है तो ये शाहरुख की ब्लॉकबस्टर की हैट्रिक मूवी होगी। अगर देखा जाए तो शाहरुख की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है और उनके कई बड़े फैन कलब हैं।

‘SRK यूनिवर्स’ ने डंकी के लिए क्या बनाया क्या प्लान

शाहरुख के फैंस डंकी मूवी के लिए माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं अब शाहरुख के एक फैन क्लब ‘SRK यूनिवर्स’ ने डंकी के लिए कुछ ऐसा प्लान किए है जो की पहली बार होने जा रहा है। मुंबई के आइकॉनिक गेती हॉल में शाहरुख के फैन क्लब ने सुबह 5बजकर 55मिनट का पहला शो प्लान किया गया है। हालांकि जानकारी में ये भी बताया गया है कि ऐसा पहली बार होगा जो आइकॉनिक गेती में 6बजे का शो चलेगा। इस सिनेमा हॉल में पठान के लिए पहली बार सुबह 9बजे का शो और जवान के लिए 6बजे का शो चलाया गया था।

इस मूवी में कैसे दोस्तों की कहानी है?

सुबह  5बजकर 55मिनट पर चलने वाला शो शाहरुख खान की मूवी का सबसे जल्दी वाला शो बन जाएगा। इस मूवी में ऐसे दोस्तों की कहानी है जो किसी भी हाल में लंदन जाना चाहते है। इंग्लिश में हाथ टाइट रखने वाले ये नौजवान जब सीधे तरीके से अपना सपना पूरा करने में नाकाम रहते है तो एक गलत तरीका अपनाते हैं, जिसे डंकी फ्लाइट कहा जाता है। बता दें कि इस तरीके से गैर कानूनी रूप से सरहदें को पार करते हुए लंदन पहुंचा जाता है। दरअसल इन दोस्तों के साथ कुछ गलत हो जाता है और ठीक 25साल बाद शाहरुख का किरदार सब कुछ ठीक करने को निकल पड़ता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox