पैशन बहाली व अन्य सुविधाओं को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पैशन बहाली व अन्य सुविधाओं को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन

-सैंट्रल पैरामलिट्री एक्स सर्विस-मैंन वेलफेयर एसोसिएशन विशाखापटनम के बैनर तले हुआ प्रदर्शन

विशाखापट्टन/शिव कुमार यादव/- सैंट्रल पैरामलिट्री एक्स सर्विस-मैंन वेलफेयर एसोसिएशन विशाखापटनम के बैनर तले सैंकड़ों पैरामिलिट्री परिवारों द्वारा पैशन बहाली व अन्य सुविधाओं को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विशाखापट्टन के कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।

कानफैडरेसन महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कि आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैंकड़ों पूर्व अर्धसैनिकों द्वारा विशाखापटनम लाइब्रेरी में इकट्ठा हो कर 13 दिशंबर 2001 संसद हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व अर्धसैनिकों द्वारा देश की चाक चौबंद चौकसी करने वाले जवानों ने लोकतंत्र के मंदिर संसद को आतंकी हमले से बचाया और ईनाम के तौर पर सरकार ने पैरामिलिट्री जवानों की पुरानी पैंशन बंद कर दी जिसपर कानफैडरेसन ने आश्चर्य व्यक्त किया। इस मौके पर कॉनफैडरेसन चेयरमैन पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह द्वारा विधवाओं व वीर नारियों को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। विशाखापटनम लाइब्रेरी से जिला कलेक्टर कार्यालय तक सैकड़ों पूर्व अर्धसैनिकों द्वारा शांति पुर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें, वन रैंक वन पेंशन, पुरानी पैंशन बहाली, जिला स्तर पर सीजीएचएस डिस्पेंसरियां खोलने, जिला स्तर पर हरियाणा की तर्ज पर आंध्रप्रदेश राज्य में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन, मध्य प्रदेश की तर्ज पर पुलिस हेल्प डेस्क की स्थापना, अर्ध सेना झंडा दिवस कोष की स्थापना, सीआईएसएफ कर्मियों के लिए सीएलएमएस सुविधा उपलब्ध कराने, एक्स मैन व शहीद का दर्जा देने की मांग की गई।

जिला कलेक्टर श्री के एस विशवानाथन को महासचिव रणबीर सिंह द्वारा गुलदस्ता भेंट कर टीम आंध्रप्रदेश द्वारा मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जयेंद्र सिंह राणा अध्यक्ष, रणबीर सिंह महासचिव, बलबीर सिंह कार्डिनेटर हरियाणा, आर श्रीनिवास राव प्रेसिडेंट, सीएएसएन बाबू, वी हरिनाथ स्टेटस कार्डिनेटर, एच हरीबाबू, जीएसबी सुब्रमण्यम सेक्रेटरी,  वाई श्रीनिवास, एसओ भास्कर, एवीएसएन वर्मा, ए हरीप्रसाद प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox