मानसी शर्मा /- दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन में शनिवार को एक यात्री की मौत हो गई। मृतक का नाम मयंक बताया जा रहा है, जो नूंह का रहने वाला था। एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि शाम को जवाहरलाल नेहरू स्टेशन पर एक युवक अचानक मेट्रो ट्रेन के अंदर फ्लोर पर गिर गया। आसपास के यात्री उसे दौरा पड़ने की बात बता रहे थे।
आपको बता दें कि ट्रेन में उसे प्राथमिक इमरजेंसी चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाई। कुछ यात्रियों ने इस मामले में दिल्ली मेट्रो में प्राथमिक इमरजेंसी चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए हैं। साथ दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) और उसके कर्मचारियों की तरफ से जल्दी प्राथमिक इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है।
यात्रियों ने डॉक्टर और चिकित्सकीय सहायता के लिए आवाज लगाई। लेकिन मेट्रो में कोई डॉक्टर नहीं था। एक युवती ने उसे सीपीआर (कार्डियक पल्मोनरी रिससिटेशन) देने की कोशिश की लेकिन इससे कुछ फायदा नहीं हुआ। यात्रियों ने मेट्रो के इमरजेंसी बटन को दबाकर चिकित्सा सहायता के लिए आवाज लगाई, लेकिन मेट्रो की तरफ से जल्दी सहायता नहीं मिली। एक कर्मचारी धीरे-धीरे व्हील चेयर लेकर पहुंचा, स्ट्रेचर भी नहीं था। व्हीलचेयर पर उसे जैसे तैसे बैठाया गया।
इस दौरान उसका सिर कंधे पर लटका हुआ था। मरीज की नब्ज भी नहीं चल रही थी। चिकित्सा सहायता के बारे में पूछने पर मेट्रो कर्मचारी ने बताया कि एंबुलेंस बुलाई गई है। प्लेटफार्म पर मेट्रो का कोई कर्मचारी नहीं था। दूसरे कई यात्री भी वीडियो बना रहे थे। इस मामले पर डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (जन संपर्क) अनुज दयाल ने कहा कि शाम 5:54 बजे मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली थी। यात्रियों से इसकी जानकारी मिलने पर ट्रेन चालक ने तुरंत घटना की जानकारी स्टेशन कंट्रोलर को दी। स्टेशन कंट्रोलर तुरंत प्लेटफार्म पर पहुंचे।
यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से अचेत पड़े यात्री को मेट्रो से बाहर निकाला गया। स्टेशन कंट्रोलर ने शाम 6:05 बजे उस यात्री को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। डीएमआरसी का यह भी कहना है कि मेट्रो के कुछ इंटरचेंज स्टेशनों पर सीपीआर देने की मशीन उपलब्ध है। कुछ कर्मचारी भी सीपीआर देने में प्रशिक्षित हैं। यात्री अचेता अवस्था में था। ऐसी स्थिति में जल्दी अस्पताल भेजा गया।


More Stories
संघ स्थापना के 100 वर्ष पर वैचारिक महाकुंभ, देश की चुनौतियों और उपलब्धियों पर मंथन
अमित शाह की सियासी ताकत और सत्ता में भूमिका पर सियासी बहस तेज
दिल्ली हाईकोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
संस्कृत और देवनागरी के प्रचार में उत्कृष्ट योगदान पर प्रो. डॉ. मूल चन्द सम्मानित
महान गौ-भक्त और दानवीर बांके पहलवान जी ने फिर जीता लोगों का दिल
टाटा मुंबई मैराथन 2026: 35 हजार धावकों की ऐतिहासिक भागीदारी