रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, डिप्टी सीएम बने भट्टी विक्रमार्क

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, डिप्टी सीएम बने भट्टी विक्रमार्क

मानसी शर्मा /-  कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के LB स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शपथ ली। उन्हें शपथ तेलंगाना के राज्यपाल टी सौंदरराजन दिलाई। इस कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डी शिवकुमार जैसे कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद रहे।

मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये नेता

रेवंत रेड्डी के अलावा उनके मंत्रिमंडल के 11 सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मल्लू भट्टी विक्रमार्क और तेलंगाना कांग्रेस के पूर्व प्रमुख एन उत्तम कुमार रेड्डी शामिल थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में रेवंत रेड्डी की पसंद का विरोध किया था।मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले आठ अन्य लोग श्रीधर बाबू, पोन्नम प्रभाकर, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, दामोदर राजनरसिम्हा, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, दाना अनसूया, तुम्मला नागेश्वर राव, कोंडा सुरेखा और जुपल्ली कृष्ण राव है।

टाइगर रेवंत कहते हैं समर्थक

रेवंत रेड्डी को उनके समर्थक टाइगर रेवंत कहते हैं। इन्हें कांग्रेस की जीत में प्रमुख भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है। टीडीपी के पूर्व नेता रेवंत रेड्डी 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें 2021 में तेलंगाना कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पिछले दो सालों में रेड्डी ने केसीआर के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ एक उत्साही अभियान का नेतृत्व किया और कई मुद्दों पर सड़क पर विरोध प्रदर्शन और सार्वजनिक प्रदर्शनों का नेतृत्व करते देखा गया। कांग्रेस की कोशिशें रंग लाईं और पार्टी ने बीआरएस को पछाड़ दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox