राजौरी एनकांउटर में दो आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजौरी एनकांउटर में दो आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

-एक आतंकी पाकिस्तानी आईईडी एक्सपर्ट और ट्रेंड स्नाइपर था, कल 4 जवान शहीद हुए थे

जम्मू/शिव कुमार यादव/- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बीते 27 घंटे से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। आज सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। मौके से गोला-बारूद और हथियार भी बरामद हुए हैं। मारे गए एक आतंकी का नाम कारी है। डिफेंस के पीआरओ के मुताबिक, कारी पाकिस्तानी नागरिक था। उसे पाक और अफगान मोर्चे पर ट्रेंड किया गया था। दूसरे आतंकी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कारी लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था और पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में एक्टिव था। उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। कारी को जम्मू में आतंकवाद को दोबारा फैलाने के लिए भेजा गया था। वह प्म्क् में स्पेशलिस्ट था और गुफाओं से छिपकर काम करने वाला ट्रेंड स्नाइपर भी रहा था। बुधवार 22 नवंबर को मुठभेड़ में सेना के दो अफसर और दो जवान शहीद हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक, जान गंवाने वालों में कैप्टन शुभम, कैप्टन एमवी प्रांजिल और हवलदार माजिद थे। कैप्टन एमवी प्रांजिल का शव आज शाम बेंगलुरु भेजा जाएगा। वहीं, चौथे जवान की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

सुरक्षाबलों को बाजीमाल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी
सेना के मुताबिक, धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। यहां दो आतंकियों के छिपे होने की खबर थी।

आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि 19 नवंबर को कालाकोट इलाके के गुलाबगढ़ जंगल में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। बुधवार को हुई मुठभेड़ में आतंकी भी घायल हुए थे। उन्हें घेर लिया गया है।

श्रीनगर में लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उनसे 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 2 फिलर मैगजीन और 8 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकियों को 21 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। मुमताज अहमद लोन और जहांगीर अहमद लोन कुपवाड़ा के त्रेहगाम के रहने वाले हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox