
बिलासपुर/छत्तीसगढ़/मानसी/ – शासकीय प्राथमिक शाला तारबाहर में बेगलेस डे पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार जो कि विद्यालय में बैगलेस डे होता हैं, वहाँ सैटरडे फनडे के रूप में मनाया जाता हैं। इसी तारतम्य में विद्यालय द्वारा जन्माष्ठमी उत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभी बच्चे राधा कृष्णा बन कर आये और उनके साथ उनकी माताएं यशोदा बनकर आईं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चे पालक, डीएड के शिक्षक, शाला की प्रधान पाठक, शिक्षिकायें, सफाईकर्मी, रसोइया सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता को उपहार दिया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। सभी बच्चों को चॉकलेट दिया गया। कार्यक्रम में शाला की प्रधान पाठक पूजा तिवारी, शिक्षिकायें माधुरी निर्मलकर, ईश्वरी अय्यर, सफाईकर्मी राजिम खुटले, रसोईया शिखा रॉबिन्सन, अभिभावक और सभी बच्चे उपस्थित थे।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ