पंजाब में 2024 का चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस..? पंजाब में सभी 13 सीटों पर तैयारी का आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब में 2024 का चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस..? पंजाब में सभी 13 सीटों पर तैयारी का आदेश

-आखिर इंडिया गठबंधन की पीठ पीछे क्या प्लानिंग कर रही कांग्रेस? पंजाब में नेताओं को दिया ये टारगेट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से पूरी तैयारी में जुट गई हैं। पिछले 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार चल रही है। जिसे देखते हुए इस बार मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरे विपक्ष ने मिलकर इंडिया गठबंधन का गठन किया है। जिसमें बड़े दलों के साथ ही क्षेत्रीय दलों को भी अपने साथ मिलाने का प्रयास किया गया है। लेकिन इसी बीच एक पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें कांग्रेस की ओर से जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस ने पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनावी तैयारी करने के आदेश दिये है। जिससे यही लगता है कि क्या कांग्रेस आईएनडीआईए को छोड़कर पंजाब में अलग से तैयारी कर रही है जबकि सभी को पता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्तारूढ़ है तो उसे कांग्रेस कैसे इग्नोर कर सकती है।

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन से किस पार्टी को फायदा होगा और किसको नुकसान होगा इस पर भी चर्चा होने लगी है। लेकिन इस गठबंधन से हर राज्य में कांग्रेस को नुकसान होना तय है। क्योंकि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है जो अभी तक सभी राज्यों से चुनाव लड़ती आई है और अगर आईएनडीआईए की चली तो कांग्रेस को सभी राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों से सीट शेयरिंग करनी ही होगी। लेकिन इस बीच पंजाब कांग्रेस की ओर से जो जानकारी सामने आई है वो इंडिया गठबंधन में फूट डाल सकती है। दरअसल पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि पार्टी आलाकमान से उन्हें आदेश मिला है कि वो सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करें। बता दें कि पंजाब कांग्रेस ने पहले ही आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी तरह का मंच साझा करने के इनकार कर दिया था। कुछ इसी तरह की चर्चा दिल्ली से भी आ चुकी है जिससे यही लगता है कि कांग्रेस आईएनडीआईए में अपने नुकसान को भांप चुकी है लेकिन भाजपा से लड़ने के लिए यह गठबंधन उसकी मजबूरी भी बना हुआ है।
             पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होने प्रदेश कांग्रेस की बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि इस बैठक में आईएनडीआईए गठबंधन को लेकर भी चर्चा की गई। सभी नेताओं ने इसपर अपनी राय रखी। नेताओं की तरफ से कहा गया है कि उनकी राय को पीपीसी कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचाने का काम करें। वड़िंग ने कहा कि 15 सितंबर को तेलगांना में होने वाले सीडब्ल्यूसी की मीटिंग के दौरान को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के सामने पंजाब कांग्रेस के सारे सुझाव रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक हम पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। यही हमें पार्टी हाईकमान की तरफ से कहा गया है। पार्टी आलाकमान की ओर से कहा गया है कि पंजाब कांग्रेस लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करे। राजा वडिंग ने कहा कि मोदी के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए हम एक हैं लेकिन पंजाब में मसला कुछ और है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का कोई गठबंधन नहीं हो सकता है।

आप के साथ मंच साझा नहीं करेगी कांग्रेस- बाजवा
पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर जारी अटकलों के बीच कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस किसी भी सूरत में आम आदमी पार्टी के साथ मंच साझा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस, राज्य में आम आदमी पार्टी से किसी भी तरह का गठबंधन करने को राजी नहीं है। बाजवा ने कहा कांग्रेस का और लोगों की भावनाएं आप के साथ नहीं मिलती है। बाजवा ने गठबंधन को ‘ेव बंससमक’ एलायंस बताया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox