नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर भाला फेंक रचा इतिहास,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर भाला फेंक रचा इतिहास,

-विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बने स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/खेल/शिव कुमार यादव/– भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.17 मीटर भाला फेंक कर एक नया इतिहास रच दिया है। वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बन गए हैं। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में नीरज ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। फाइनल में कुल छह अटेम्प्ट यानी राउंड होते हैं और नीरज ने दूसरे राउंड में ही 88.17 मीटर का थ्रो कर दिया था। इसके बाद से ही वह अंक तालिका में लीड बनाए हुए थे और अंत तक यह लीड कायम रही। नीरज चोपड़ा की इस जीत पर लोग लड्डू बांट कर खुशी का इजहार कर रहे है।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक
ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में चैंपियन बनने वाला यह खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से पहले सिर्फ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ही स्वर्ण नहीं जीत पाया था, लेकिन अब उनकी झोली में इसका स्वर्ण पदक भी है। नीरज के छह अटेम्प्ट फाउल, 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के रहे।
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वहीं, चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। नीरज के साथ फाइनल में भारत के दो अन्य खिलाड़ी डीपी मनु और किशोर जेना भी थे। किशोर 84.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर और डीपी मनु 84.14 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।

पहला राउंडः नीरज पहले राउंड में कुछ खास नहीं कर सके हैं। उनके प्रयास को फाउल करार दिया गया। डीपी मनु ने 78.44 मीटर दूर भाला फेंका है। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 74.80 मीटर दूर थ्रो किया।

दूसरा राउंडः नीरज ने दूसरे राउंड में वापसी की और 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल कर लिया है। दूसरे राउंड के समाप्त होने पर वह शीर्ष पर हैं। किशोर जेना ने 82.82 मीटर दूर भाला फेंका। वह पांचवें स्थान पर है। डीपी मनु 78.44 मीटर के स्कोर के साथ 10वें नंबर पर हैं। अरशद नदीम चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने दूसरे राउंड में 82.81 मीटर दूर थ्रो फेंका।

तीसरा राउंडः नीरज ने तीसरे राउंड में 86.32 मीटर दूर भाला फेंका। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने तीसरे राउंड में 87.82 मीटर दूर थ्रो फेंका। भारत के डीपी मनु ने 83.72 मीटर दूर भाला फेंका है। यह तीन राउंड में उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन है। वहीं, किशोर जेना तीसरे राउंड में फेल हो गए। उनके थ्रो को फाउल करार दिया गया।

चौथा राउंडः नीरज ने चौथे राउंड में 84.64 मीटर दूर थ्रो फेंका है। डीपी मनु के थ्रो को फाउल करार दिया गया। किशोर जेना ने 80.19 मीटर दूर थ्रो फेंका। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.15 मीटर दूर भाला फेंका। चार राउंड के बाद नीरज पहले, अरशद दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर तीसरे स्थान पर हैं। अब दो राउंड और बचे हैं।

पांचवां राउंडः नीरज ने पांचवें राउंड में 87.73 मीटर दूर भाला फेंका। किशोर जेना के पांचवें राउंड के थ्रो को फाउल करार दिया गया। वहीं, डीपी मनु ने पांचवें अटेम्प्ट में 83.48 मीटर का थ्रो फेंका।

छठा राउंडः छठे राउंड में नीरज ने 83.98 मीटर का थ्रो किया। वहीं, किशोर का छठा अटेम्प्ट फाउल रहा। डीपी मनु ने 84.14 मीटर का थ्रो किया। यह उनका अब तक का फाइनल में बेस्ट थ्रो रहा। छठे अटेम्प्ट के बाद नीरज ने डीपी मनु और किशोर जेना को गले लगाया और वह बेहद खुश नजर आए।

क्वालिफाइंग राउंड में 88.77 मीटर दूर फेंका था भाला
नीरज ने शुक्रवार को क्वालिफाइंग दौर में अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर भाला फेंककर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। वह इस प्रदर्शन के साथ अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई करने में सफल रहे। यह सत्र का उनका अब तक का और कुल चौथा श्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा था।

पिछली बार जीता था रजत पदक
पिछली बार नीरज ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। 25 साल के भारतीय स्टार एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। वह 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। उन्होंने पिछले साल डायमंड लीग भी जीता था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox