एलपीजी गैस उपभोक्ताओं कें लिए बड़ी खुशखबरी, हुई 200 रूपए की कटौती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एलपीजी गैस उपभोक्ताओं कें लिए बड़ी खुशखबरी, हुई 200 रूपए की कटौती

-उज्जवला योजना वालों को 400 रूपए का फायदा -30 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/– कैबिनेट ने एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल कैबिनेट ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रूपए तक कम कर दी है। वहीं उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए ये दोहरी खुशी है क्योकि उन्हें अब एलपीजी सिलेंडर पर 400 रूपए कम देने होंगे। जिसे अप्रैल की 30 तारिख से लागू किया जाएगा।
सरकार ने गैस उपभोक्ताओं के लिए ओनम और रक्षाबंधन के मौके पर. देशभर के सभी उपभोक्ताओं के लिए ये बड़ी छूट दी है। उ मोदी सरकार ने मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए की कटौती को मंजूर कर लिया है। कैबिनेट में आज इसे मंजूरी दी गई। 30 अप्रैल से नई दरें लागू होंगी। इससे करीब 30 करोड़ ग्राहकों को फायदा होगा, वहीं 75 लाख महिलाओं को उज्जवला के तहत नए कनेक्शन दिए जाएंगे।
बता दें कि सरकार पिछले कई दिनों से रसोई गैस कीमतों की समीक्षा कर रही थी, जिसके बाद अब कैबिनेट ने एलपीजी गैस सिलेंडर पर बड़ी छूट दे दी है। जिन उपभोक्ताओं के पास उज्जवला योजना का कनेक्शन है उन्हें इसमें 200 रूपए प्रति सिलेंडर की अतिरिक्त छूट को मंजूरी दी है। गौरतलब है कि उज्जवला लाभार्थियों को 400 रुपए का फायदा होगा, क्योंकि उज्जवला योजना के तहत 200 रुपए की सब्सिडी पहले ही मिलती है। इस योजना को लागू करने के बाद सरकार पर करीब 7600 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा।

बीते 6 महीनों से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बड़ी कटौती नहीं हुई थी। अगस्त महीने की पहली तारीख को दिल्ली में घरेलू रसोई गैस की कीमत 1103 रुपए थी। वहीं मुंबई में भाव 1102.50 रुपए, कोलकाता में 1129 रुपए और चेन्नई में 1118.50 रुपए है. मार्च 2023 के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बार बदलाव किया जा चुका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox