
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सागरपुर के दुर्गा पार्क स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में शुक्रवार को मिड-डे मील में सोया जूस पीने के बाद बीमार हुए छात्रों के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मिड डे मील मुहैया कराने वाली एजेंसी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। बीमार हुए करीब 194 बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने बच्चों के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है।
सभी बच्चों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनमें से तीन बच्चों को रातभर अस्पताल में निगरानी के लिए रखा गया। इन बच्चों को बुखार की शिकायत थी। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में 113 बच्चे लाए गए थे। इनमें से एक बच्चे को बुखार की शिकायत थी। जिसे निगरानी में रखा गया। बाकि को छुट्टी प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार देर रात ही छुट्टी दे दी गई। वहीं दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 45 छात्रों को लाया गया। इनमें से दो बच्चों को बुखार के कारण रातभर निगरानी के लिए रखा गया था। वहीं इंदिरा गांधी अस्पताल में लाए गए कुल 36 बच्चों को भी छुट्टी दे दी गई।
सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार बाकी
पुलिस अधिकारी का कहना है कि जूस का सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार शाम स्कूल में मिड डे मील में दिए गए सोया जूस को पीने के बाद छात्रों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने छात्रों को डीडीयू औक दादा देव के बाद द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के बाद बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दी जाने लगी। इसके बाद पुलिस ने बच्चों के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मिड डे मील सप्लाई करने वाली कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच के दौरान पुलिस जूस के एक्सपायरी डेट की भी जांच करेगी।





More Stories
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता